ऑटो न्यूज़

Tata Tiago EV ने 50,000 घरों में बनाई अपनी जगह, फुल चार्ज में इतना चलती है

Tata Tiago EV 50000 Sales: टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी की 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ने हाल में इस ईवी को दिए बदलावों के एवज में इसकी एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है।

Image

कंपनी ने इसकी 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Tiago EV की 50,000 यूनिट बिकीं
  • 7.99 लाख रुपये इसकी शुरुआती कीमत
  • सिंगल चार्ज में 315 KM तक चलेगी कार

Tata Tiago EV 50000 Sales: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही टिआगो ईवी का 2024 मॉडल खामोशी से अपडेट किया था, अब कंपनी ने इसकी 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ने हाल में इस ईवी को दिए बदलावों के एवज में इसकी एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है। सभी वेरिएंट्स को नया गियर सिलेक्टर नॉब भी मिला है, वहीं सिर्फ टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस टेक एलयूएक्स के साथ अपडेटेड की फॉब मिला है। यहां नया ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर भी मिला है।

सिंगल चार्ज में 315 किमी तक रेंज

टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है। कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है। इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है।

6 सेकंड से कम में 60 किमी/घंटा

टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है। यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है।

हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स

इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है। टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है। यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है। टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article