ऑटो न्यूज़

ये है TATA द्वारा अब तक की बनाई सबसे सेफ कार, बच्चों और वयस्कों के लिए कवच

TATA Punch EV Safest Car: 5-स्टार रेटिंग में अलग श्रेणियों में पॉइंट्स बंटे होते हैं। तो सबसे ज्यादा पॉइंट्स के साथ 5-स्टार रेटिंग वाली टाटा पंच ईवी सबसे सुरक्षित कार है। एडल्ट यानी वयस्कों की सुरक्षा के लिए इसे 32 में से 31.46 अंक मिले हैंख् वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए कुल 49 में से 45 अंक दिए गए हैं।

Image

सबसे ज्यादा पॉइंट्स के साथ 5-स्टार रेटिंग वाली टाटा पंच ईवी सबसे सुरक्षित कार है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Punch EV है कंपनी की सेफेस्ट कार
  • 5 स्टार रेटिंग और सबसे ज्यादा अंक
  • बच्चों और एडल्ट के लिए कवच जैसी

TATA Punch EV Safest Car: टाटा मोटर्स की सबसे सेफ एसयूवी का ध्यान आते ही आपके दिमाग में सफारी या हैरियर जैसी कारें आती होंगी। लेकिन ये टाटा द्वारा बनाई गई सबसे सेफ कारें नहीं हैं, हालांकि इन्हें भी भारत एनकैप ने 5-स्टार रेटिंग दी है। लेकिन 5-स्टार रेटिंग में भी अलग श्रेणियों में पॉइंट्स बंटे होते हैं। तो सबसे ज्यादा पॉइंट्स के साथ 5-स्टार रेटिंग वाली टाटा पंच ईवी सबसे सुरक्षित कार है। एडल्ट यानी वयस्कों की सुरक्षा के लिए इसे 32 में से 31.46 अंक मिले हैंख् वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए कुल 49 में से 45 अं क दिए गए हैं।

31 अक्टूबर तक डिस्काउंट

टाटा मोटर्स की पंच ईवी को देश में खासा पसंद किया जाने लगा है और कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस ईवी पर अच्छा डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने भारत में पंच के इलेक्ट्रिक अवतार पर 26,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये की नकद छूट और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर कंपनी ने 31 अक्टूबर 2024 तक कुल 1.20 लाख रुपये तक छूट दी है। कुल मिलाकर बड़ी बचत के साथ नई पंच इलेक्ट्रिक खरीद सकते हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

टाटा पंच ईवी के साथ दो बैटरी पैक मिले हैं जिनमें पहला 25 किलोवाट-आर क्षमता वाला है, ये सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलाई जा सकमी है। दूसरे नंबर पर 35 किलोवाट-आर बैटरी पैक आता है जो फुल चार्ज में 421 किमी तक रेंज देता है। यहां 3.3 किलोवाट वॉल बॉक्स चार्जर और 7.2 किलोवाट फास्ट चार्जर के विकल्प मिले हैं। पंच ईवी 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर भी सपोर्ट करती है, इसकी मदद से ईवी को 10-80 प्रतिशत तक सिर्फ 56 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

ताकत के मामले में फुर्तीली

टाटा मोटर्स ने पंच को इलेक्ट्रिक अवतार दिया है, लेकिन रफ्तार से कोई समझौता नहीं किया गया है। कार का बैटरी पैक 122 एचपी ताकत और 190 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, रेगुलर ईंधन वेरिएंट में ये ताकत घटकर 82 एचपी और 114 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है। यानी इलेक्ट्रिक पंच ताकत के मामले में पेट्रोल मॉडल से ज्यादा दमदार है। 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे 10 सेकंड से भी कम समय लगता है, पेट्रोल वेरिएंट ये स्पीड 13.5 सेकंड में पकड़ पाता है। इसके अलावा इंजन के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार में पलक झपकते ही सारा टॉर्क मोटर को मिलने लगता है।

सेफ्टी और फीचर्स में तगड़ी

नई टाटा पंच ईवी के साथ आपको सामान्य पंच से मिलता-जुलता केबिन मिलेगा, लेकिन कुछ नए फीचर्स के साथ मिले हैं और गियर नॉब गायब हो गया है। यहां नई डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 10.25-इंच के दो स्क्रीन दिए गए हैं, इनमें से पहला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। पंच ईवी के सस्ते वेरिएंट छोटे 7-इंच के डिस्प्ले से लैस होंगे। फीचर्स की बात करें तो वेंटिलेटेड अगली सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस फोन चार्जर, सनरूफ, केबिन एयर प्यूरीफायर मिले हैं। सेफ्टी फीचर्स में 6 ययरबैग्स, एबीएस के साथ ईएससी शामिल हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article