34 महीने में ही बिक गईं 4 लाख Tata Punch, जानें क्यों इतनी पसंद की जा रही कार

Tata Punch Sales Milestone: अक्टूबर 2021 में इसे पहली बार लॉन्च किया गया था और इसके 10 महीने बाद की 1 लाख यूनिट बिक गई थीं। इसके बाद अगली 1 लाख यूनिट सिर्फ 9 महीने में ही बेच दी गईं। दिसंबर 2023 तक टाटा मोटर्स ने पंच की 3 लाख यूनिट बेच दी थीं और अब 4 लाख का आंकड़ा पार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच की 4 लाख यूनिट बिकीं
  • अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई थी कार
  • फुल पैसा वसूल है टाटा पंच SUV

Tata Punch Sales Milestone: टाटा मोटर्स की पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्राहकों की आंख का तारा बन गई है और इसकी बिक्री में कंपनी ने मील का नया पत्थर भी रखा दिया है। लॉन्च के महज 34 महीनों में कंपनी ने पंच एसयूवी की 4 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही टाटा पंच सबसे तेज रफ्तार से ये बिक्री का ये मुकाम हासिल करने वाली एसयूवी बन गई है। अक्टूबर 2021 में इसे पहली बार लॉन्च किया गया था और इसके 10 महीने बाद की 1 लाख यूनिट बिक गई थीं। इसके बाद अगली 1 लाख यूनिट सिर्फ 9 महीने में ही बेच दी गईं। दिसंबर 2023 तक टाटा मोटर्स ने पंच की 3 लाख यूनिट बेच दी थीं और अब 4 लाख का आंकड़ा पार किया है।

Tata Punch 4 Lakh Sales Milestone

अक्टूबर 2021 में इसे पहली बार लॉन्च किया गया था और इसके 10 महीने बाद की 1 लाख यूनिट बिक गई थीं

सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध

टाटा पंच सीएनजी के साथ समान 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो पंच के पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है। ये इंजन सीएनजी वेरिएंट में 73.3 एचपी ताकत और 103 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। टाटा की बाकी सीएनजी कारों की तरह पंच को भी सीएनजी पर स्टार्ट किया जा सकता है, ये फीचर मारुति सुजुकी और ह्यून्दे इंडिया की किसी कार में अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कार को 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिले हैं जिससे इसका बूट स्पेस काफी बढ़ गया है और ये 210 लीटर है।

End of Feed