ऑटो न्यूज़

Tata Motors: टाटा कारों की बिक्री में आई मामूली गिरावट, इस अक्टूबर बेचीं इतनी कारें

टाटा मोटर्स भारतीय कार निर्माता कंपनी है और कंपनी की कारों को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस और मजबूती के लिए जाना जाता है। टाटा के लाइनअप में पंच, नैक्सॉन, सफारी जैसी कारें मौजूद हैं। अक्टूबर 2024 में कंपनी की कारों की बिक्री में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है। इस साल कंपनी 82,682 कारें ही बेच पाई है।

Image

टाटा कारों की बिक्री में आई मामूली गिरावट, इस अक्टूबर बेचीं इतनी कारें

Photo : Times Now Digital

Tata Motors: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। टाटा के लाइनअप में हैचबैक से लेकर SUVs तक अधिकतर सेगमेंट की कारें मौजूद हैं और कंपनी की कारों को उनकी परफॉरमेंस और मजबूती के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। लेकिन फिलहाल टाटा मोटर्स की तरफ से एक निराश करने वाले खबर सामने आ रही है। टाटा मोटर्स लिमिटेड की घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बिक्री अक्टूबर में मामूली गिरावट के साथ 82,682 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 82,954 इकाई हुआ करती थी।

कारों की बिक्री में आई गिरावट

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया है कि पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 80,839 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 80,825 इकाई थी। इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कुल यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री अक्टूबर 2023 की 48,637 इकाई से मामूली रूप से घटकर 48,423 इकाई रह गई है।

यात्री वाहनों की बिक्री में भी आई कमी

कंपनी ने कहा, इसी प्रकार घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री भी घटकर 48,131 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 48,337 इकाई थी। टाटा मोटर्स ने कहा, पिछले महीने उसकी कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 34,259 इकाई रही, जो अक्टूबर 2023 में 34,317 इकाई थी। कंपनी की कौन सी कार की बिक्री में कितनी गिरावट देखने को मिली है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article