बिजनेस

Indian Economy: भारत के आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर में आई कमी, जानिए क्या है वजह

कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्रों से बने देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में कमी आई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सालाना आधार पर भले ही कम हो गई, लेकिन अगस्त की तुलना में सितंबर में बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन सुधरा है।

Image

भारत के आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर में आई कमी, जानिए क्या है वजह

Photo : iStock

Indian Economy: देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर महीने में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर आ गई है। एक साल पहले समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सालाना आधार पर भले ही कम हो गई, लेकिन अगस्त की तुलना में सितंबर में बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन सुधरा है।

बुनियादी उद्योगों का क्या है हाल

अगस्त, 2024 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

हालांकि, आठ प्रमुख क्षेत्रों में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र ने सितंबर के महीने में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की। बुनियादी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 4.2 प्रतिशत रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत थी।

बुनियादी उद्योगों में कौन से क्षेत्र शामिल

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र शामिल हैं। बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में भारांश 40.27 प्रतिशत है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article