TATA Curvv EV से Punch EV तक मिल रहा बंपर डिस्काउंट, लपक लिया तो बचेंगे 85000 रु तक

देश की इलेक्ट्रिक कारों की मार्केट में इस वक्त टाटा अग्रणी कंपनी है। टाटा कर्व से लेकर टियागो EV तक पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप वर्तमान ऑफर के तहत कार खरीदते हैं तो आप फिलहाल 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। विभिन्न कारों के डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Tata Cars Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने अगस्त 2024 में बेहद खूबसूरत SUV कूप टाटा कर्व को भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार को ICE यानी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी पेश किया गया था। फिलहाल टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक अवतार पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और आप इस ऑफर के तहत 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। टाटा कर्व के साथ ही पंच EV, टियागो EV और नेक्सॉन EV पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Cars Discount

TATA Curvv EV से Punch EV तक मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Tata Curvv EV पर इतना डिस्काउंट

टाटा भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाली कंपनी है। टाटा के इलेक्ट्रिक कारों के लाइनअप में इस वक्त सबसे बड़ी बैटरी और सबसे ज्यादा पावर टाटा कर्व के पास ही है। टाटा कर्व को 45 किलोवाट और 55 किलोवाट बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। फिलहाल टाटा कर्व EV पर 70,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा कर्व में 55 किलोवाट की बैटरी मिलती है और यह कार 167 हॉर्सपावर जनरेट कर सकती है। 55 किलोवाट बैटरी के साथ यह कार एक फुल चार्ज में 585 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। ध्यान रहे ये ऑफर MY2024 मॉडल्स पर ऑफर किये जा रहे हैं।

End of Feed