ऑटो न्यूज़

आ गया हुंडई ऑरा का कॉर्पोरेट एडिशन, 7.48 लाख में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

हुंडई ने भारत में अपनी सेडान ऑरा का नया कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट ऑरा के मौजूदा S और SX वेरिएंट के बीच उतारा गया है। पेट्रोल ऑप्शन वाले मॉडल की कीमत 7.48 लाख रुपये है जबकि कॉर्पोरेट एडिशन के CNG वेरिएंट की कीमत 8.47 लाख रुपये है। हुंडई ऑरा के पावरट्रेन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Image

आ गया हुंडई ऑरा का कॉर्पोरेट एडिशन

Photo : Times Now Digital

Hyundai Aura Corporate Edition: हुंडई ने भारत में अपनी सेडान ऑरा का नया कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट ऑरा के मौजूदा S और SX वेरिएंट के बीच उतारा गया है। हुंडई ऑरा का कॉर्पोरेट एडिशन पेट्रोल के साथ-साथ CNG पावरट्रेन के साथ भी पेश किया जाएगा। पेट्रोल ऑप्शन वाले मॉडल की कीमत 7.48 लाख रुपये है जबकि कॉर्पोरेट एडिशन के CNG वेरिएंट की कीमत 8.47 लाख रुपये है। कॉर्पोरेट एडिशन को ऑरा के टॉप मॉडल्स के किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है और ऑरा के S और E वेरिएंट के मुकाबले इसमें कई नए और खास फीचर्स ऑफर किये जाएंगे।

ऑरा कॉर्पोरेट एडिशन के धांसू फीचर्स

ऑरा कॉर्पोरेट एडिशन में कई खास और नए फीचर्स शामिल किये गए हैं। कॉर्पोरेट एडिशन में 15 इंच के ड्यूल टोन स्टील व्हील्स, LED DRL और रियर स्पॉइलर जैसे नए फीचर्स हैं। कार में 6.75 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और कपहोल्डर जैसे फीचर्स भी ऑफर किये गए हैं। सेफ्टी के तौर पर कार में सीटबेल्ट वार्निंग और चार एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कार के बेस मॉडल में भी देखने को मिलता है।

इंजन में क्या है बदलाव

हुंडई ऑरा के पावरट्रेन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कार में अभी भी 1197cc का पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया गया है। पेट्रोल इंजन 82 हॉर्सपावर और 114nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं कार CNG वेरिएंट का इंजन 68 हॉर्सपावर और 95nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कार के इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल या ऑटोमैटिक गेयरबॉक्स ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article