टाटा कर्व को मिला डार्क अपडेट, इतने लाख खर्च करने पर मिलेगी ‘ब्लैक-ब्यूटी’

हाल ही में टाटा कर्व को डार्क अपडेट मिला है और टाटा कर्व का डार्क एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। कर्व के साथ-साथ कर्व EV का डार्क एडिशन भी लॉन्च किया गया है। अगर आप भी कर्व खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और आपको काला रंग बहुत पसंद है तो यह खबर आपके लिए ही है। टाटा कर्व ICE के डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये है।

Tata Curvv Dark Edition: पिछले साल अगस्त में टाटा ने अपनी स्टाइलिश कूप SUV कर्व को भारत में लॉन्च किया था। हाल ही में टाटा कर्व को डार्क अपडेट मिला है और टाटा कर्व का डार्क एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। कर्व के साथ-साथ कर्व EV का डार्क एडिशन भी लॉन्च किया गया है। अगर आप भी कर्व खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और आपको काला रंग बहुत पसंद है तो यह खबर आपके लिए ही है। आइये आपको टाटा कर्व और टाटा कर्व EV के डार्क एडिशन की कीमत और अन्य चीजों के बारे में बताते हैं।

Tata Curvv Dark Edition

टाटा कर्व को मिला डार्क अपडेट

टाटा कर्व डार्क एडिशन कीमत

टाटा कर्व के पेट्रोल और डीजल यानी ICE वाले मॉडल के अकम्पलिश्ड S और अकम्पलिश्ड+ A ट्रिम को ही डार्क एडिशन में ऑफर किया जाएगा। टाटा कर्व ICE के डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 19.52 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दूसरी तरफ टाटा कर्व EV का डार्क एडिशन सिर्फ एमपावर्ड+ A 55 वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा और इसकी कीमत 22.24 लाख रुपये है।

End of Feed