ऑटो न्यूज़

Kia Syros को सेफ्टी में मिले 5 स्टार, नैक्सॉन को पछाड़ा लेकिन इस कार से पिछड़ी

किआ सायरोस को भारत NCAP की क्रैश टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी की यह पहली कार है जिसे सेफ्टी में 5 सितारे मिले हैं। इसके अलावा किआ सेल्टोस और किआ कारेंस MPV को ग्लोबल NCAP से सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। किआ सायरोस को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 30.21 का स्कोर दिया गया है जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 44.42 का स्कोर दिया गया है।

Image

Kia Syros को सेफ्टी में मिले 5 स्टार, नैक्सॉन को पछाड़ा

Photo : Times Now Digital

Kia Syros Safety Rating: जानी-मानी दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ द्वारा हाल ही में लॉन्च हुई सायरोस SUV को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। किआ सायरोस को भारत NCAP की क्रैश टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी की यह पहली कार है जिसे सेफ्टी में 5 सितारे मिले हैं। इसके अलावा किआ सेल्टोस और किआ कारेंस MPV को ग्लोबल NCAP से सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। आइये जानते हैं कि किआ सायरोस बड़ों और बच्चों के लिए कितनी सेफ है।

Kia Syros: किसके लिए कितनी सेफ

आपको बता दें कि क्रैश टेस्ट कई फैक्टर्स के आधार पर किया जाता है। क्रैश टेस्ट के दौरान कार का परिक्षण जिन फैक्टर्स के आधार पर किया जाता है उनमें से एक बड़ा फैक्टर एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन भी है। इन फैक्टर्स के आधार पर किसी भी कार को स्कोर दिया जाता है और जितना बेहतर स्कोर उतनी बेहतर सेफ्टी। किआ सायरोस को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 30.21 का स्कोर दिया गया है जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 44.42 का स्कोर दिया गया है।

Kia Syros: नैक्सॉन को छोड़ा पीछे

एडल्ट प्रोटेक्शन हो या फिर चाइल्ड प्रोटेक्शन, किआ सायरोस ने अपने सेगमेंट की कई जानी-मानी कारों को पीछे छोड़ दिया है। एडल्ट प्रोटेक्शन के मामले में टाटा नैक्सॉन को 32 में से 29.41 स्कोर मिला था तो वहीं महिंद्रा XUV 3XO को 29.36 स्कोर मिला था। चाइल्ड प्रोटेक्शन में नैक्सॉन को 49 में से 48.83 का स्कोर और XUV 3XO को 43 स्कोर मिला है। दूसरी तरफ किआ सायरोस को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.21 स्कोर मिला है और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 44.42 स्कोर मिला है और इसने टाटा नैक्सॉन और महिंद्रा XUV 3XO को पीछे छोड़ दिया है।

Kia Syros को इस कार ने पछाड़ा

टाटा और महिंद्रा की कारों ने पिछले कुछ समय के दौरान सेफ्टी के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार 5 स्टार प्राप्त किये हैं। जहां एक तरफ किआ सायरोस ने टाटा और महिंद्रा की इस सेगमेंट में मौजूद कारों को पछाड़ दिया है, वहीं एक कार ऐसी भी है जो सेफ्टी के मामले में इससे आगे है। स्कोडा द्वारा दिसंबर 2024 में लॉन्च की गई कायलाक SUV ने किआ सायरोस को सेफ्टी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एडल्ट प्रोटेक्शन के मामले में स्कोडा कायलाक को 30.88 का स्कोर मिला है जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 45 स्कोर मिला है और इस तरह यह सायरोस से सेफ्टी के मामले में अभी भी आगे है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article