2 महीने में ही बिक गईं Tata Curvv SUV की इतनी यूनिट, ग्राहकों को खूब भा रही

Tata Curvv Sales Figure: टाटा ने नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। ये इंट्रोडक्टरी कीमत है और 31 अक्टूबर 2024 तक ही इस कीमत पर कर्व उपलब्ध होगी। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के 2 महीने में टाटा कर्व की 8,218 यूनिट भारत में बिक गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा कर्व की 8,218 यूनिट बिकीं
  • 10 लाख रुपये है खास शुरुआती दाम
  • मिली BNCAP 5-Star Rating

Tata Curvv Sales Figure: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। ये इंट्रोडक्टरी कीमत है और 31 अक्टूबर 2024 तक ही इस कीमत पर कर्व उपलब्ध होगी। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के 2 महीने में टाटा कर्व की 8,218 यूनिट भारत में बिक गई हैं। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने इस कार की सेफ्टी रेटिंग जारी कर दी है। बीएनसीएपी ने हाल में टाटा कर्व और कर्व ईवी का क्रैश टेस्ट करके देखा था जिसमें इन दोनों कारों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Tata Curvv SUV Sales

कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के 2 महीने में टाटा कर्व की 8,218 यूनिट भारत में बिक गई हैं

वयस्कों और बच्चों के लिए रेटिंग

ईंधन से चलने वाली टाटा कर्व को वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 29.50 अंक दिए गए हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 43.66 अंक मिले हैं। टाटा कर्व ईवी की बात करें तो बीएनसीएपी ने इसे वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 30.81 पॉइंट दिए हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इस कार को 49 में से 44.83 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर नई कर्व बच्चों और वयस्कों की सेफ्टी के लिए बहुत जोरदार एसयूवी है। बता दें कि भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की डिलीवरी शुरू हो चुकी है जो इस समय काफी डिमांड में है।

End of Feed