ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी ने कराई ग्राहकों की मौज, सभी कारों की वारंटी को बढ़ाया गया

Maruti Suzuki Standard Warranty Extended: मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों पर सामान्य रूप से मिलने वाली वारंटी को 2 साल या 40,000 किमी से बढ़ाकर 3 साल या 1,00,000 किमी कर दया है। ये ग्राहकों की खरीद के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए उठाया गया कदम है। इसके अलावा कंपनी ने एक्सटेंडेड वारंटी का नया प्रोग्राम भी पेश किया है।

Image

मारुति सुजुकी ने इसे बढ़ाकर 3 साल और 1,00,000 किमी (जो पहले खत्म हो) कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ने बढ़ाई सामान्य वारंटी
  • सभी कारों पर मिलेगा इसका फायदा
  • 9 जुलाई से बढ़ी हुई वारंटी मिलेगी

Maruti Suzuki Standard Warranty Extended: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों की खरीद के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए नया वारंटी प्रोग्राम पेश किया है। पहले कंपनी के सभी वाहनों को सामान्य तौर पर 2 साल या 40,000 किमी तक वारंटी के साथ बेचा जा रहा था। अब मारुति सुजुकी ने इसे बढ़ाकर 3 साल और 1,00,000 किमी -जो पहले खत्म हो- कर दिया है। जो भी ग्राहक 9 जुलाई 2024 से नया वाहन लेंगे, उन्हें बढ़ी हुई वारंटी के साथ वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज भी मिला

मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों पर एक्सटेंडेड वारंटी उन 11 मुख्य पुर्जो पर उपलब्ध कराई है जो पहले सिर्फ सामान्य वारंटी में ही शामिल थे। कंपनी ने इसके लिए 3 पैकेज दिए हैं जिनमें प्लैटिनम, रॉयल प्लैटिनम और सॉलिटियर पैकेज शामिल हैं। प्लैटिनम पैकेज में ग्राहक अपनी कार की वारंटी को 4 साल या 1,20,000 किमी तक बढ़ा सकते हैं। रॉयल प्लैटिनम में 5 साल या 1,40,000 किमी तक वारंटी को बढ़ाया जा सकता है, वहीं सॉलिटियर पैकेज में 6 साल या 1,60,000 किमी तक वारंटी कार पर मिलेगी।

ग्राहकों से हमारा जिंदगी का नाता

ग्राहकों के लिए सामान्य तौर पर बढ़ी हुई वारंटी पेश करते हुए मारुति सुजुकी की मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बैनर्जी ने कहा, “हम ग्राहकों से जीवन भर का रिश्ता बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी राह में ग्राहकों की खरीद का अनुभव और बेहतर बनाने के लिए हमने सामान्य तौर पर कारों पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा हमने 6 साल या 1,60,000 किमी तक का एक्सटेंड वारंटी प्रोग्राम भी पेश किया है।”

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article