टाटा ने गुवाहाटी में शुरू की ‘स्क्रैपिंग फैसिलिटी’, 15000 कारों को करेगी स्क्रैप

टाटा मोटर्स ने शनिवार को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएफएफ) को लॉन्च किया। इसकी वार्षिक क्षमता समाप्त हो चुके 15,000 वाहनों को सुरक्षित रूप से नष्ट करने की है। सुविधा के शुभारंभ से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही राज्य और समुदायों की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक सुविधा पूर्णतः डिजिटल है तथा इसका संचालन निर्बाध एवं कागज रहित है।

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने शनिवार को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएफएफ) को लॉन्च किया। इसकी वार्षिक क्षमता समाप्त हो चुके 15,000 वाहनों को सुरक्षित रूप से नष्ट करने की है। इसमें कार को नष्ट करने के लिए टिकाऊ और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाएगा। इस सुविधा को टाटा मोटर्स के साझेदार एक्सोम प्लैटिनम स्क्रैपर्स द्वारा संचालित किया जाएगा है और यह सभी ब्रांडों के यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को स्क्रैप करने के लिए सक्षम है। गुवाहाटी में शुरू हुई टाटा मोटर्स की यह सातवीं स्क्रैप सुविधा है। इससे पहले कंपनी जयपुर, भुवनेश्वर, सूरत, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और पुणे में भी कंपनी स्क्रैप सुविधा को शुरू कर चुकी है।

Tata Motors

टाटा ने गुवाहाटी में शुरू की ‘स्क्रैपिंग फैसिलिटी’

लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन ने कहा, "इस उन्नत वाहन रीसाइक्लिंग सुविधा के शुभारंभ से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही हमारे राज्य और समुदायों की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।" इसके अलावा नई स्क्रैपिंग सुविधा से समाप्त हो चुके वाहनों का सुरक्षित निपटान भी सुनिश्चित होगा। कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, "असम में इस स्मार्ट सुविधा को खोलने के लिए मैं टाटा मोटर्स को धन्यवाद देता हूं।"

End of Feed