2024 Suzuki Swift Cool Yellow Rev: जापान में होने जा रहे टोक्यो ऑटो शो में कई सारे निर्माता हिस्सा लेने वाले हैं और हर साल के मुकाबले 2024 में ये बड़ा व्यापक होने वाला है। सुजुकी भी इसमें हिस्सा लेने वाली है और यहां कंपनी 2024 स्विफ्ट हैचबैक से पर्दा हटाने वाली है। सुजुकी ने हाल में स्विफ्ट का कूल येल्लो रेव नाम का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है जो स्टाइल और डिजाइन में स्विफ्ट जैसा ही है, लेकिन शानदार ग्राफिक्स और मामूली कॉस्मैटिक बदलावों से ही इस हैचबैक में नई जान आ गई है। इसे कूल येल्लो मैटेलिक कलर देने के अलावा काली छत और डेकल्स दिए गए हैं।
इसे कूल येल्लो मैटेलिक कलर देने के अलावा काली छत और डीकल्स दिए गए हैं।
दिखने में बहुत आकर्षक
इस कॉन्सेप्ट को चौथी जनरेशन स्विफ्ट पर बनाया गया है जिसकी दोनों ओर पिछले गेट को घेरते ग्राफिक्स दिए गए हैं। सुजुकी ने इसकी ग्रिल और फॉगलैंप हाउसिंग को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया है, वहीं अगला स्प्लिटर मैट ब्लैक में आया है। इनके अलावा हेडलैंप्स और टेललैंप्स को स्मोक्ड एफेक्ट दिया गया है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों 2024 वाला ही है, लेकिन ग्राहफिक्स ने अपना काम कर दिया है। नए जुड़ावों पर नजर डालें तो नए एलईडी टेललैंप्स और हेडलैंप्स कार के साथ आए हैं।
बिल्कुल नया इंजन मिला
नई सुजुकी स्विफ्ट कूल येल्लो रेव को बिल्कुल नया जेड12ई इंजन दिया गया है जो सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। हाइब्रिड और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प यहां मिले हैं। बता दें कि इसका इंजन अब चार की जगह तीन सिलेंडर वाला हो गया है और ये अब भी नेचुरली एस्पिरेटेड है। ये 80 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं मौजूदा स्विफ्ट का इंजन 88 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सबसे अच्छी खबर ये है कि एक लीटर पेट्रोल में कार 24 किमी/लीटर तक चलती है।
