Suzuki Access 125 का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत समाएगी आपके बजट में

2025 Suzuki Access 125: नई एक्सेस 125 के साथ सुजुकी ने पहले वाला 125 सीसी इंजन दिया है जो अब ओबीडी2बी के अनुकूल है। इससे इंजन की ताकत में मामूली गिरावट आई है, लेकिन टॉर्क कुछ बढ़ गया है। ये इंजन 8.4 एचपी ताकत और 10.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 सुजुकी एक्सेस 125 हुई लॉन्च
  • ऑटो एक्सपो 2025 में जमा रही धाक
  • 82,000 रुपये से भी कम रखी कीमत

2025 Suzuki Access 125: सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में ग्राहकों की चहेती एक्सेस 125 स्कूटर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,700 रुपये है। इसी इवेंट में कंपनी ने नई ई एक्सेस भी शोकेस की है जो कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। नई एक्सेस 125 के साथ सुजुकी ने पहले वाला 125 सीसी इंजन दिया है जो अब ओबीडी2बी के अनुकूल है। इससे इंजन की ताकत में मामूली गिरावट आई है, लेकिन टॉर्क कुछ बढ़ गया है। ये इंजन 8.4 एचपी ताकत और 10.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाकी का स्कूटर पिछले मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है।

New Suzuki Access 125 Launched At Auto Expo 2025

कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,700 रुपये है

7 साल बाद बदला डिजाइन

सुजुकी ने 7 साल बाद एक्सेस 125 स्कूटर के डिजाइन में बदलाव किया है। इसका एलईडी हेडलाइट अब पहले से ज्यादा पैना हो गया है जो बहुत कुछ ई एक्सेस से मिलता है। इसके अलावा स्कूटर के 2025 मॉडल को एलईडी टेललैंप भी दिया गया है। नए सुजुकी एक्सेस 125 के अगले एप्रॉन पर अब दोनों ओर डुअल पॉकेट मिले हैं और इसकी सीट के नीचे मिले स्टोरेज को भी 24.4 लीटर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने नई एक्सेस 125 में रिमोट फ्यूल फिलर भी दिया है।

End of Feed