ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Himalayan के पसीने छुड़ा सकती है, Auto Expo 2025 में नजर आई BMW की ये बाइक

रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है जो भारत में खासी पॉपुलर है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 में BMW ने अपनी नई एडवेंचर टूरिंग बाइक, F450 GS शोकेस की है। अगर इस बाइक को भारत में लॉन्च किया गया तो यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन के पसीने छुड़ा सकती है। आइये जानते हैं कि इस बाइक में आपको क्या कुछ खास फीचर्स ऑफर किये जाते हैं।

Image

Auto Expo 2025 में नजर आई BMW की ये बाइक

Photo : Times Now Digital

BMW F450 GS: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश-दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है जिसे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) में BMW मोटराड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक F450 GS को शोकेस किया है। कई मायनों में यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन से आगे है। अगर इस बाइक को भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की मुसीबतें बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं कि इस बाइक में क्या कुछ खास फीचर्स हैं जिनकी बदौलत यह हिमालयन 450 के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है।

BMW F450 GS का इंजन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में 452cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जबकि BMW F450 GS में 450cc का पैरेलल ट्विन इंजन देखने को मिलता है जो 47bhp की ताकत जनरेट कर सकता है। BMW F 450 GS का वजन 175 किलोग्राम ही है। कंपनी का दावा है कि बाइक की परफॉरमेंस बेहतर करने और इसके वजन को हल्का बनाए रखने के लिए बाइक बनाने के लिए मैग्नीशियम जैसे मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है।

BMW F450 GS के धांसू फीचर्स

BMW F450 GS को पहली बार EICMA मोटर शो के दौरान एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। अभी भी यह बाइक कॉन्सेप्ट के रूप में ही पेश की गई है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्शन के लिए तैयार है और जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा। BMW F450 GS में ABS प्रो मिलता है जो बाइक के झुकाव के एंगल की सेंसिटिविटी के अनुरूप भी काम करता है। इसके साथ ही बाइक में राइड मोड दिए गए हैं जिन्हें राइडर अपने अनुसार पूरी तरह बदल सकता है। अन्य फीचर्स के साथ ही बाइक में हाई परफॉरमेंस ब्रेकिंग सिस्टम, BMW कनेक्टिविटी, 6.5 इंच की TFT डिस्प्ले भी दी गई है जिसे फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article