2025 Suzuki Access 125: सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में ग्राहकों की चहेती एक्सेस 125 स्कूटर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,700 रुपये है। इसी इवेंट में कंपनी ने नई ई एक्सेस भी शोकेस की है जो कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। नई एक्सेस 125 के साथ सुजुकी ने पहले वाला 125 सीसी इंजन दिया है जो अब ओबीडी2बी के अनुकूल है। इससे इंजन की ताकत में मामूली गिरावट आई है, लेकिन टॉर्क कुछ बढ़ गया है। ये इंजन 8.4 एचपी ताकत और 10.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाकी का स्कूटर पिछले मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है।
7 साल बाद बदला डिजाइन
सुजुकी ने 7 साल बाद एक्सेस 125 स्कूटर के डिजाइन में बदलाव किया है। इसका एलईडी हेडलाइट अब पहले से ज्यादा पैना हो गया है जो बहुत कुछ ई एक्सेस से मिलता है। इसके अलावा स्कूटर के 2025 मॉडल को एलईडी टेललैंप भी दिया गया है। नए सुजुकी एक्सेस 125 के अगले एप्रॉन पर अब दोनों ओर डुअल पॉकेट मिले हैं और इसकी सीट के नीचे मिले स्टोरेज को भी 24.4 लीटर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने नई एक्सेस 125 में रिमोट फ्यूल फिलर भी दिया है।
फीचर्स में क्या बदलाव हुए
सुजुकी ने नए स्कूटर को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जो पहले से अपडेटेड है। इसके साथ अब नए फीचर्स मिले हैं जिनमें डिजिटल वॉलेट, सर्विस रिमाइंडर और फ्यूल खपत की जानकारी शामिल हैं। इन सबको आप अपने स्मार्टफोन से सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप के जरिए पेयर कर सकते हैं। कंपनी ने यहां नए पास स्विच और हेजार्ड लाइट स्विच भी स्कूटर में दिए हैं।
एक्सेस 125 के वेरिएंट्स
2025 सुजुकी एक्सेस 125 के सस्ते वेरिएंट्स में भी अब वो फीचर्स देखने को मिले हैं जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में मिलते थे। पहले बिक रहे सुजुकी स्कूटर के मुकाबले नए एक्सेस 125 को भी तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, स्पेशल और कनेक्ट में पेश किया गया है। ये 5 रंगों - गीन, बेज, ब्लू, व्हाइट और ब्लैक में आता है। कुल मिलाकर नई कीमत पर भी ये एक पैसा वसूल स्कूटर है।
