SUV VS MPV: कौन-सी गाड़ी बेहतर, दोनों में क्या है अंतर; दूर करें अपना कंफ्यूजन

अक्सर लोग एसयूवी और एमपीवी को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन-सी गाड़ी खरीदनी चाहिए। आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इन दोनों ही सेगमेंट के बीच अंतर समझना चाहिए। ये दोनों ही गाड़ियां अपनी-अपनी खूबियों की वजह से पसंद की जाती हैं।

एसयूवी यानी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल और एमपीवी यानी मल्टी-पर्पस व्हीकल, दोनों ही सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि, जब फैमिली के लिए एक सही गाड़ी चुनने का सवाल आता है तो अक्सर लोग SUV और MPV को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सी गाड़ी खरीदनी चाहिए। ऐसे में दोनों ही सेगमेंट को लेकर अंतर समझना जरूरी हो जाता है।

SUV VS MPV

SUV VS MPV: कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर (Photo: iStock)

SUV और MPV की खूबियां

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल मजबूत बॉडी, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार लुक के लिए पसंद की जाती है। जहां एक ओर खराब सड़कों, पहाड़ी इलाकों और लंबे सफर के लिए एसयूवी को पसंद किया जाता है। वहीं मल्टी-पर्पस व्हीकल का मुख्य फोकस जगह और आराम पर होता है। मल्टी-पर्पस व्हीकल बड़ी फैमिली या ज्यादा यात्रियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इनमें थर्ड रो में बैठने की जगह ज्यादा आरामदायक होती है और बूट स्पेस भी ज्यादा मिलता है।

End of Feed