जापानी वाहन निर्माता Nissan India जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर MPV – Gravite को आधिकारिक रूप से पेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह सब-4 मीटर सेगमेंट की MPV 21 जनवरी 2026 को भारत में पेश की जा रही है, जबकि कार का मार्केट लॉन्च मार्च 2026 में होने की उम्मीद है। Gravite को एक बजट-फ्रेंडली मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। यह कार मूल रूप से Renault Triber पर आधारित है। यह कार उन ग्राहकों की पहली पसंद बन सकती है, जो खासकर थ्री-रो फैमिली कार खरीदना चाह रहे हैं।
डिजाइन और एक्सटीरियर
CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित Nissan Gravite में रिडिजाइन्ड ग्रिल मिलेगा, जिसमें इनवर्टेड L-शेप्ड DRLs इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील, स्पोर्टी बंपर और रियर में ‘Gravite’ बैजिंग इसे खास पहचान प्रदान करते हैं। हालांकि कुछ एलिमेंट्स जैसे हेडलैंप और रूफ रेल Renault Triber जैसे ही रखे गए हैं।
फीचर्स और इंटीरियर
निसान की इस कार की इंटीरियर डिटेल्स अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि Gravite में फ्लेक्सिबल 7-सीट कॉन्फिगरेशन, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Gravite के पावरट्रेन के रूप में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है, जो कि Renault Triber में भी मिलता है। यह 72 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं।
किन कारों से होगा मुकाबला
Nissan Gravite भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Ertiga, Renault Triber जैसे पॉपुलर 7-सीटर मॉडल्स के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। भारतीय परिवारों की जरूरत को देखते हुए कार को इसके मॉड्यूलर सिटिंग, फंक्शनल डिजाइन और किफायती स्तर की विशेषताओं के साथ पसंद किया जा सकता है।
