आज के समय में कार खरीदारी का विचार केवल बजट से जुड़ा नहीं होता बल्कि सेफ्टी फीचर्स से भी जुड़ा होता है। मॉडर्न कारें एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिनमें कार के अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे बहुत से फीचर्स हैं, जो आपकी कार को एक सुरक्षित कार बनाते हैं। इनमें एयरबैग्स से लेकर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल तक कई महत्वपूर्ण फीचर शामिल हैं।
एयरबैग्स
पहले कार में फ्रंट एयरबैग्स की सुविधा मिलती थी। वहीं, अब कई कारों में 6 से 8 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। एयरबैग्स दुर्घटना के समय ड्राइवर और यात्रियों को गंभीर चोट लगने से बचाने में मदद करते हैं।ABS और EBD
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) की सुविधा भी आज के समय में हर दूसरी कार में देखने को मिलती है। यह फीचर हर कार में स्टैंडर्ड हो चुके हैं।ABS की बात करें तो यह अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे कार पर कंट्रोल बना रहता है। वहीं, EBD ब्रेकिंग फोर्स को सभी पहियों में संतुलित रूप से बांटने का काम करता है।
ESC
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) भी कार का एक काफी महत्वपूर्ण फीचर है। यह फीचर फिसलन भरी सड़कों या तेज मोड़ पर कार को संतुलन में रखने में मदद करता है। यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर खुद-ब-खुद ब्रेक लगाकर दुर्घटना की संभावना को कम करने में भी काम आता है।
ADAS
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मॉडर्न कार की सुरक्षा को एक नया स्तर देता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइवर को समय पर चेतावनी देकर बड़े हादसों से बचाने में कारगर हैं।रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा
रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा खासकर 360-डिग्री कैमरा तंग जगहों में पार्किंग को आसान और सुरक्षित बनाते हैं। वहीं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) टायरों में हवा के दबाव पर नजर रखता है, जिससे अचानक टायर फटने का खतरा कम होता है। हाल ही में लॉन्च Mahindra XUV 7XO में 540 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलता है।
