SUV मार्केट में हलचल! 2026 में Mahindra लॉन्च करेगी अपडेटेड Thar से लेकर ये 5 नई दमदार गाड़ियां

भारतीय SUV मार्केट में महिंद्रा अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं को पंसद में रखकर अपनी गाड़ियां ला रही है। अब कंपनी 2026 में अपनी कई पॉपुलर एसयूवी का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।

भारतीय SUV मार्केट में हलचल तेज होने वाली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल अपनी पॉपुलर SUVs के लिए बड़े अपडेट्स प्लान कर रही है। नई महिंद्रा XUV 7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) हाल ही में नए डिजाइन और फीचर अपग्रेड के साथ लॉन्च हुई है। इसके बाद महिंद्रा अपने दो पॉपुल मॉडल का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। लेटेस्ट जानकारी से पता चलता है कि ये आने वाले मॉडल्स स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो N और थार 3-डोर फेसलिफ्ट होंगे। इसके अलावा, महिंद्रा BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUVs में XEV 9S से नया 70kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

Mahindra Thar

महिंद्रा थार (Mahindra)

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक/स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट

2026 में आने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से कई डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स मिलने की उम्मीद है। SUV में नई डिजाइन ग्रिल, LED DRL सिग्नेचर वाले बदले हुए हेडलैंप, नए बंपर और नए एलॉय मिल सकती है। इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस टेक, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स पैकेज का हिस्सा हो सकते हैं। अपडेटेड स्कॉर्पियो N में 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते रहेंगे।

End of Feed