ऑटो न्यूज़

सुरेश रैना ने खरीदी देश की पहली नई जनरेशन Kia Carnival, शुरू हुई डिलीवरी

Suresh Raina Buys First Kia Carnival: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना नई जनरेशन किआ कार्निवल एमपीवी के पहले ग्राहक बने हैं। रैना ने दिल्ली में इस कार की डिलीवरी ली है और उन्होंने कार्निवल का लिमोजिन वेरिएंट वुना है। प्रीमियम कैटेगिरी की इस कार को 63.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Image

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इस एमपीवी के पहले ग्राहक बने हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुरेश रैना ने खरीदी नई किआ कार्निवल
  • भारत में नई कार्निवल के पहले ग्राहक
  • 63.90 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत

Suresh Raina Buys First Kia Carnival: किआ ने हाल में नई कार्निवल एमपीवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जिसकी डिलीवरी भी अब शुरू कर दी गई है। डिलीवरी शुरू होना दिलचस्प इसीलिए है, क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इस एमपीवी के पहले ग्राहक बने हैं। रैना ने दिल्ली में इस कार की डिलीवरी ली है और उन्होंने कार्निवल का लिमोजिन वेरिएंट वुना है। प्रीमियम कैटेगिरी की इस कार को 63.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक नई जनरेशन कार्निवल को लिमोजिन और लिमोजिन प्लस वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड केबिन

किआ ने कार्निवल एमपीवी की नई जनरेशन को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। इसके केबिन में डुअल सिंगल पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 12.3-इंच के डिस्प्ले, अगली पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड रियर डोर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर्स वाला प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस सूट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये हाइटेक फीचर्स हैं जो इस एमपीवी को बहुत आरामदायक और सेफ बनाते हैं।

एक्सटीयिर और इंजन धाकड़

नई किआ कार्निवल को बदला हुआ चेहरा मिला है जिसमें नई ग्रिल, वर्टिकल एलईडी हेडलैंप्स, एल शेप के एलईडी डीआरएल, कंट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट्स, पिछले हिस्से में एलईडी लाइट बार, नए अलॉय व्हील्स, नई रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे बदलाव शामिल हैं। हालांकि इसमें कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ पहले वाला 2.2-लीटर डीजन इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये दमदार इंजन 197 बीएचपी ताकत और 440 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

कितना माइलेज देगी कार्निवल

किआ इंडिया ने कुछ समय पहले ही नई जनरेशन कार्निवल एमपीवी के माइलेज की जानकारी उजागर की है। एआरएआई की मानें तो कार्निवल 14.85 किमी/लीटर माइलेज देता है जो पुराने मॉडल से करीब 1 किमी/लीटर ज्यादा है। यानी भारी-भरकम साइज के बावजूद ये कार अच्छा-खासा माइलेज निकालने वाली है। हालांकि कंपनी का दावा और रियल टाइम माइलेज में काफी अंतर आता है। सुरेश रैना ने ये आरामदायक एमपीवी को अपने गैराज में शामिल किया है। बता दें कि ये जगहदार केबिन के साथ आती है और लंबी यात्रा के बाद भी आपको बिल्कुल थकने नहीं देती।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article