ऑटो न्यूज़

Activa Electric को मिलेगा डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक, जानें सिंगल चार्ज में कितना चलेगा

New Honda Activa EV Swappable Battery: लेटेस्ट टीजर में ईवी के साथ मिला डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक दिखाई दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज का खुलासा भी हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 104 किमी तक चलाया जा सकता है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का मानना है कि ये गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Image

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का मानना है कि ये गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का नया टीजर
  • इसे मिलेगा डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक
  • सिंगल चार्ज में 104 किमी तक है रेंज

Activa EV Dual Swappable Battery: होंडा टू-व्हीलर्स एक के बाद एक एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फीचर्स की जानकारी दे रही है। कंपनी 27 नवंबर को नई एक्टिवा ईवी शोकेस करने वाली है। लेटेस्ट टीजर में ईवी के साथ मिला डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक दिखाई दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज का खुलासा भी हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 104 किमी तक चलाया जा सकता है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का मानना है कि ये गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि ये ईवी की कीमत पर निर्भर करता है। कुछ समय पहले भी सियाम के सालाना सेशन में होंडा ने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी गई थी।

कारगर है स्वैपेबल बैटरी

नई होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को मिला डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक काफी कारगर साबित होने वाला है। इन्हें स्कूटर से निकालना को किसी भी जगह चार्ज करना काफी आसान काम है। इसके अलावा बैटरी स्वैप स्टेशन पर डिस्चार्ज बैटरी निकालने और चार्ज बैटरी को स्कूटर में लगाना सिर्फ 2 मिनट का काम है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि होंडा ने अपने गुजरात और कर्नाटक प्लांट में बढ़ती मांग को देखते हुए दो मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू कर दी हैं। इसके अलावा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने कर्नाटक प्लांट को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए भी तैयार कर रही है।

कैसी होगी एक्टिवा इलेक्ट्रिक

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शुरूआती दौर में एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ ईवी मार्केट में एंट्री के हिसाब से पेश किया जाएगा। असल में ये होंडा एक्टिवा को हल्के बदलावों वाला इलेक्ट्रिक वर्जन होगा और इसे डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर मुकाबले के हिसाब से एक्टिवा इलेक्ट्रिक में कोई आकर्षित करने वाला फैक्टर नहीं होगा। इसके साथ फिक्स्ड बैटरी पैक मिलने का अनुमान है और इसकी टॉप स्पीड करीब 50 किमी/घंटा होगी। इसका मुकाबला भारत में ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसे ब्रांड्स से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article