Skoda Slavia Facelift: स्कोडा की कारों को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। 2022 में कंपनी न भारतीय मार्केट में अपनी सेडान स्लाविया को लॉन्च किया था और इसे भी भारत में काफी पॉपुलैरिटी मिली। अब कंपनी इस कार के नए और अपडेटेड वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी स्कोडा स्लाविया के फेसलिफ्ट वेरिएंट की टेस्टिंग कर रही है और हाल ही में इसे स्पॉट भी किया गया है। आइये जानते हैं कि नई स्कोडा स्लाविया में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
| मॉडल | कीमत |
| टाटा अल्ट्रोज रेसर, R1 | 9,49,000 |
| टाटा अल्ट्रोज रेसर, R2 | 10,49,000 |
| टाटा अल्ट्रोज रेसर, R3 | 10,99,000 |
डिजाईन में होंगे बदलाव
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के डिजाईन में आपको छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नई तरह की DRL लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इतना ही नहीं, कार के हेडलाइट और टेललाइट में भी कुछ जरूरी बदलाव किये जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोडा स्लाविया के नए वेरिएंट में नए डिजाईन वाले एलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं।
साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS देखने को मिलेगा और साथ ही कार में 360 डिग्री व्यू वाला नया कैमरा भी देखने को मिल सकता है। स्कोडा स्लाविया के साथ ही स्कोडा कुशाक में भी यह फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। स्कोडा स्लाविया को यह अपग्रेड मिलने के बाद कंपनी होंडा सिटी की नई जनरेशन और ह्यून्दे की वर्ना जैसी कारों से ज्यादा बेहतर तरीके से मुकाबला कर पाएगी। आपको बता दें कि ह्यून्दे वर्ना और होंडा सिटी, दोनों ही कारों में ADAS देखने को मिलता है जबकि फिलहाल मार्केट में मौजूद स्कोडा स्लाविया में यह फीचर्स गायब हैं।
