ऑटो न्यूज़

नैक्सॉन और ब्रेजा से पंगा लेने आ रही नई SUV, इंजन और बाकी जानकारी आई सामने

New Skoda Kylaq Engine Details: स्कोडा इंडिया 6 नवंबर को अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी शोकेस करने वाली है। डेब्यू से पहले कंपनी ने इसके इंजन और कई अहम जानकारी का खुलासा कर दिया है। स्कोडा केलक का आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया गया है, इस टीजर में कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी नजर आई है।

Image

इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये के बीच है जो फुल पैसा वसूल कार होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्कोडा केलक के इंजन की जानकारी
  • 6 नवंबर को पेश की जाएगी एसयूवी
  • नैक्सॉन और ब्रेज से करेगी मुकाबला

New Skoda Kylaq Engine Details: स्कोडा इंडिया 6 नवंबर को देश में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी शोकेस करने वाली है जिसका आधिकारिक टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। इस टीजर में कार को पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका देखा गया है, लेकिन मल्टी स्लैट ग्रिल से जुड़े एलईडी डीआरएल साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अगले हिस्से में नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नए फ्रंट और रियर बंपर्स, रूफ रेल्स, रियर डिस्क ब्रेक्स, नए ब्लैक अलॉय व्हील्स, पैंटागन शेप के एलईडी टेललाइट्स और नया टेलगेट भी दिखाई दिए हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये के बीच है जो फुल पैसा वसूल कार होगी।

6 नवंबर को होगी पेश

स्कोडा नई केलक कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग लगातार भारत में कर रही है जिसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल हाल में नजर आया है। हमारे मार्केट के लिए इस से 6 नवंबर को पर्दा हटाया जाएगा। इसके साथ पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे और कंपनी मुकाबले के हिसाब से ये पैसा वसूल कार होगी। इस एसयूवी के साथ स्कोडा इंडिया उस सेगमेंट में एंट्री करने वाली है जहां इस समय सबसे तगड़ा मुकाबला जारी है। यानी देश में इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहले से अपनी धाक जमा चुकी कारों से होगा।

कितना दमदार है इंजन

स्कोडा इंडिया अपनी आगामी एसयूवी के साथ कुशक और स्लाविया जैसे कई मॉडल्स के पुर्जे देने वाली है। इस एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 114 बीएचपी ताकत और 178 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर एटी ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि अब भी स्कोडा का टार्गेट हैचबैक और सेडान के ग्राहक हैं। यानी जहां देश के ज्यादातर लोग अपने लिए नई कार के रूप में कॉम्पैक्ट और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी चुन रहे हैं, वहीं हैचबैक में किफायती और सेडान में पैसा वसूल कारें पसंद की जा रही हैं।

लुक और मुकाबला तगड़ा

स्कोडा ने इस एसयूवी की तमाम जानकारी पर पर्दा डाला हुआ है, लेकिन हालिया टीजर में कंपनी ने इसके चेहरे की झलक जरूर दिखाई है। इस टीजर में एसयूवी के स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, लंबे साइज का बोनट और इसपर रिजेस, आकर्षक व्हील अर्च्स और रूफ रेल्स नजर आए हैं। नई स्कोडा एसयूवी की जगह कंपनी के कार लाइनअप में कुशक के नीचे की होगी। भारतीय मार्केट में इसका जोरदार मुकाबला होने वाला है, क्योंकि सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इसे टाटा नैक्सॉन, ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 जैसी कारों से मुकाबला करना होगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article