ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की चहेती Swift का नया Blitz एडिशन हुआ लॉन्च, फ्री में मिल रहे ये नए फीचर्स

Maruti Suzuki Swift Blitz Edition: मारुति स्विफ्ट ब्लिट्ज के नाम से लॉन्च हुई इस कार को हैचबैक के सस्ते वेरिएंट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए पेश किया गया है। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट ब्लिट्ज को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई एएमटी, वीएक्सआई ओ और वीएक्सआई ओ एएमटी में पेश किया गया है।

Image

बिक्री में इजाफे की उम्मीद के साथ कंपनी ने स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति स्विफ्ट का ब्लिट्ज एडिशन लॉन्च
  • कार की कीमत में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी
  • सस्ते वेरिएंट की बिक्री बढ़ाने के लिए पेश

Maruti Suzuki Swift Blitz Edition: मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। त्योहारी सीजन में इस कार की बिक्री में जोरदार इजाफे की उम्मीद के साथ कंपनी ने स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। मारुति स्विफ्ट ब्लिट्ज के नाम से लॉन्च हुई इस कार को हैचबैक के सस्ते वेरिएंट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए पेश किया गया है। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट ब्लिट्ज को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई एएमटी, वीएक्सआई ओ और वीएक्सआई ओ एएमटी में पेश किया गया है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट से कितना अलग

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के ब्लिट्ज एडिशन में स्टैंडर्ड कार के साथ मिलने वाले फीचर्स के अलावा रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर, बूट के टॉप पर लगा स्पॉइलर, फॉग लैंप्स, इलुमिनेटेड डोर सिल्स, डोर वायजर और साइड्स पर दी गई मोल्डिंग शामिल हैं। बता दें कि स्पेशल एडिशन के लिए मिली किट की कीमत 49,848 रुपये है, लेकिन कंपनी त्योहारी सीजन में इसे फ्री दे रही है। यानी स्विफ्ट ब्लिट्ज एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये ही है जो 8.02 लाख रुपये तक जाती है।

मई में आई नई स्विफ्ट हैचबैक

मारुति सुजुकी ने मई 2024 में ही नई स्विफ्ट हैचबैक भारत में लॉन्च की है जिसका सीएनजी वेरिएंट पिछले महीने ही पेश किया गया है। इके साथ कंपनी ने 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 82 एचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सीएनजी वेरिएंट में ये ताकत घटकर 70 एचपी और 112 एनएम हो जाती है। ये 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि बेस वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी ने दशहरे के ठीक बाद ये स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जो धनतेरस और नए साल की शुरुआती तक बिक्री बढ़ाएगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article