नई Skoda Kylaq का बेस वेरिएंट टेस्टिंग करता दिखा, 6 नवंबर को भारत में होगा डेब्यू

New Skoda Kylaq Base Variant: कंपनी ने केलक का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है और टेस्टिंग के दौरान हाल में इसका बेस वेरिएंट भी नजर आया है। इस टीजर में कार को पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका देखा गया है, लेकिन मल्टी स्लैट ग्रिल से जुड़े एलईडी डीआरएल साफ नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कोडा केलक का बेस वेरिएंट स्पॉट
  • 6 नवंबर को भारत में होगा Debut
  • नैक्सॉन और वेन्यू से होगा मुकाबला

New Skoda Kylaq Base Variant: 6 नवंबर को स्कोडा भारतीय मार्केट में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी का डेब्यू करने वाली है। कंपनी ने इसका आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया है और टेस्टिंग के दौरान हाल में इसका बेस वेरिएंट भी नजर आया है। इस टीजर में कार को पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका देखा गया है, लेकिन मल्टी स्लैट ग्रिल से जुड़े एलईडी डीआरएल साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अगले हिस्से में नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नए फ्रंट और रियर बंपर्स, रूफ रेल्स, रियर डिस्क ब्रेक्स, नए ब्लैक अलॉय व्हील्स, पैंटागन शेप के एलईडी टेललाइट्स और नया टेलगेट भी दिखाई दिए हैं।

New Skoda Kylaq Base Variant Spotted

टेस्टिंग के दौरान हाल में Skoda Kylaq का बेस वेरिएंट नजर आया है

6 नवंबर को होगी पेश

स्कोडा नई केलक कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग लगातार भारत में कर रही है जिसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल हाल में नजर आया है। हमारे मार्केट के लिए इस से 6 नवंबर को पर्दा हटाया जाएगा। इसके साथ पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे और कंपनी मुकाबले के हिसाब से ये पैसा वसूल कार होगी। इस एसयूवी के साथ स्कोडा इंडिया उस सेगमेंट में एंट्री करने वाली है जहां इस समय सबसे तगड़ा मुकाबला जारी है। यानी देश में इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहले से अपनी धाक जमा चुकी कारों से होगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये के बीच है जो फुल पैसा वसूल कार होगी।

End of Feed