Skoda Kushaq और Slavia की कीमत में हुई कटौती, जान लीजिये नई कीमत

स्कोडा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल भारत में स्कोडा की कुशाक, कोडियाक, सुपर्ब और स्लाविया कारें मौजूद हैं। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी SUV कुशाक और स्लाविया की कीमत में कटौती का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इन कारों के वेरिएंट्स को नए नाम भी दिए हैं। आइये जानते हैं अब आपको स्कोडा की कुशाक और स्लाविया खरीदने के लिए कितने पैसे देने होंगे?

Skoda Cars Discount: स्कोडा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में स्कोडा इंडिया ने अपनी सेडान स्लाविया और SUV कुशाक की कीमत में कटौती की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने इन कारों के वेरिएंट्स को नए नाम भी दिए हैं। कीमत में कटौती के बाद जहां स्लाविया खरीदने के लिए अब आपको 10.69 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे, वहीं कुशाक की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये पर पहुंच गई है। कीमतों में हुई इस कटौती से पहले स्लाविया की शुरुआती कीमत 11.63 लाख रुपये तो कुशाक की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये हुआ करती थी।

Skoda Cars Discount

Skoda Kushaq और Slavia की कीमत में हुई कटौती

स्कोडा कुशाक की नई कीमत
वेरिएंटमैन्युअलऑटोमैटिक
क्लासिक10.89 लाख रुपये------
ओनिक्स12.89 लाख रुपये13.49 लाख रुपये
सिग्नेचर14.19 लाख रुपये15.29 लाख रुपये
मोंटे कार्लो15.59 लाख रुपये16.69 लाख रुपये
प्रेस्टीज16.09 लाख रुपये17.19 लाख रुपये

End of Feed