2025 Honda Amaze की बुकिंग डीलरशिप लेवल पर शुरू, 2 दिन बाद होगी लॉन्च

New Honda Amaze Bookings Open: डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडाल पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन होंडा अमेज सेडान
  • डीलरशिप पर शुरू हुई बुकिंग
  • 4 दिसंबर को देश में लान्च होगी

New Honda Amaze Bookings Open: होंडा नई जनरेशन होंडा अमेज 4 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है जो अब डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडाल पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।

Honda Amaze Bookings Open

दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडा पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथरही है

एक्सटीरियर को क्या मिला

हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से सीधा मुकाबला करने वाली नई जनरेशन अमेज दिखने में जोरदार है। इसके साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इससे जुड़े डीआरएल, नई ग्रिल पर क्रोम वर्क, एलईडी फॉग लाइट्स नया बंपर दिया गया है। नई कार की साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन यहां भी नए मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिले हैं जो कार को हर एंगल से ताजा लुक देते हैं। पिछले हिस्से की बात करें तो इसे बहुत कुछ होंडा सिटी जैसा लुक दिया गया है। वैसे ही लुक वाले एलईडी टेललाइट्स, पिछला बंपर, शार्कफिन एंटीना इसमें आता है।

End of Feed