ऑटो न्यूज़

Royal Enfield जल्द लॉन्च करने वाली है अपडेटेड Hunter 350, बड़े बदलाव मिलेंगे

Updated Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड जल्द हंटर 350 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई रॉयल एनफील्ड हंटर को अपडेटेड सस्पेंशन दिए गए हैं जो इसकी राइड क्वालिटी को पहले से बेहतर बनाएंगे। इसके अलावा बाइक को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ एलईडी हेडलैंप दिया गया है।

Image

बाइक को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ एलईडी हेडलैंप दिया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड ला रही नई हंटर 350
  • टेस्टिंग करती दिखी नई मोटरसाइकिल
  • बड़े अपडेट्स के साथ पेश की जाएगी

Updated Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है और ये बाइक सदाबहार क्लासिक 350 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। अब कंपनी इस मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई रॉयल एनफील्ड हंटर को अपडेटेड सस्पेंशन दिए गए हैं जो इसकी राइड क्वालिटी को पहले से बेहतर बनाएंगे। इसके अलावा बाइक को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ एलईडी हेडलैंप दिया गया है। कुल मिलाकर अब नई हंटर पहले से ज्यादा पैसा वसूल बनने वाली है।

इथेनॉल ब्लेंड से भी चलेगी

रॉयल एनफील्ड ने पेट्रोल के साथ ई20 यानी इथेनॉल से चलने वाली नई हंटर 350 मोटरसाइकिल डीलरशिप भेजना शुरू कर दिया है। ओबीडी2 मानकों वाली नई मोटरसाइकिल अब अपटू ई20 पेट्रोल स्टिकर के साथ आने वाली है। कंपनी ने इस अपडेट के अलावा नई बाइक में और कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। रॉयल एनफील्ड ने नई हंटर 350 को नए ईंधान नियमों के हिसाब से अपग्रेड कर दिया है। बता दें कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसकी पुष्टि आयशर मोटर्स के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कर दी है।

कितना दमदार है इंजन

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के साथ 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो एयर-कूल्ड तकनीक वाला है। ये इंजन 20.11 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने नई हंटर 350 के इंजन को काफी बेहतर बनाया है और ये दमदार भी है। यही इंजन मीटिओर 350 और क्लासिक 350 के साथ भी दिया गया है, लेकिन हंटर 350 का इंजन अलग ट्यूनिंग के साथ आता है। बता दें कि बहुत जल्द कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक का डेब्यू भी करने वाली है जिसका नाम फ्लाइंग फ्ली हो सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article