अगले महीने लॉन्च होने वाली है बिल्कुल नई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650, इतनी है अनुमानित कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 27, 2023, 07:53 PM IST

Royal Enfield बहुत जल्द यानी जनवरी 2024 के मध्य तक बिल्कुल नई Shotgun 650 लॉन्च करने वाली है जो दिखने में बहुत जोरदार है। नई शॉटगन 650 इतने दमदार इंजन वाली कंपनी की चौथी मोटरसाइकिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड ला रही नई मोटरसाइकिल
  • जनवरी 2024 में लॉन्च होगी शॉटगन 650
  • लुक के मामले में बहुत जोरदार है बाइक

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड जनवरी 2024 के मध्य में बिल्कुल नई शॉटगन 650 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। ये 650 सीसी प्लेटफॉर्म पर तैयार कंपनी की चौथी बाइक है जिसकी कीमत संभवतः सुपर मीटिओर 650 से कुछ कम होगी। हमारा मानना है कि दिल्ली में इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। बॉबर स्टाइल की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में तगड़ी है और इसे ओल्ड स्कूल लुक देने में बहुत से पुर्जों का योगदान है। इनमें गोल हेडलाइट, बुलेट स्टाइल के टर्न इंडिकेटर्स, दो साइलेंसर और सिंगल पीस सीट शामिल हैं।

Royal Enfield Shotgun 650 India

दिल्ली में इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है

फीचर्स भी जोरदार

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के साथ कई सारे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे युवाओं में इसका क्रेज बढ़े। नई बाइक को पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड कट ऑफ और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यही फीचर्स सुपर मीटिओर 650 को भी मिल चुके हैं। नई शॉटगन 650 मोटरसाइकिल को चार रंगों - ग्रीन ड्रिल, प्लाज्मा ब्लू, शीटमेटल ग्रे और स्टेंसिल व्हाइट शामिल हैं। लॉन्च होते ही भारतीय मार्केट में इस बाइक का मुकाबला जावा 42 बॉबर से होने वाला है।

End of Feed