4 नवंबर को मचेगा धमाल, Royal Enfield पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक

First Royal Enfield Electric Bike Debut: रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक के डेब्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है। 4 नवंबर को रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी। कुछ समय पहले शोकेस की गई हिम-ई कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • First Royal Enfield Electric Bike
  • 4 नवंबर को भारत में होगा इसका डेब्यू
  • कुछ समय पहले शोकेस हुई थी हिम-ई

First Royal Enfield Electric Bike Debut: रॉयल एनफील्ड लंबे समय से अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है। अब कंपनी ने भारत में इसके डेब्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है। 4 नवंबर को रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी। कुछ समय पहले शोकेस की गई हिम-ई कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसे आगे कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा। इसे जल्द मार्केट में लाने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में करीब 100 डिजाइनर्स और इंजीनियर्स को काम पर लगाया है।

Royal Enfield Electric Bike Debut Dat

4 नवंबर को रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी मिल है कि शहरी इलाकों के हिसाब से इसे डिजाइन किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड हिम-ई का भार लगभग 200 किग्रा होगा और इसके हब पर इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगी होगी। इससे भार का अनुपात समान नहीं रखा जा सकता। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल चार्ज में 200-250 किमी तक रेंज देने वाली है और इसका उत्पादन पूरी तरह से घरेलू होगा। भारतीय मार्केट में लॉन्च होते ही नई मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हंगामा मचाने वाली है।

End of Feed