अब सड़कों पर दिखेगी Royal Enfield Interceptor Bear 650, शुरू हुई डिलीवरी

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड ने हाल में नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। यानी जल्द नई बीयर 650 सड़कों पर दिखने लगेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बीयर 650
  • देश में शुरू हुई बाइक की डिलीवरी
  • 3.39 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड ने हाल में अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल पेश की है। कंपनी ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। यानी जल्द नई बीयर 650 सड़कों पर दिखने लगेगी। इसके ज्यादातर पुर्जे कंपनी की इंटरसेप्टर 650 से लिए गए हैं, लेकिन ये एक स्क्रैंबलर बाइक है जिसका स्टाइल और डिजाइन थोड़ा हटके है। बतौर स्क्रैंबलर, इसके साथ नए फीचर्स भी दिए गए हैं और दिखने में भी ये काफी आकर्षक है। कंपनी ने 5 वेरिएंट्स में इस बाइक को लॉन्च किया है जिसमें टॉप मॉडल की कीमत 3.59 लाख तक जाती है।

New Royal Enfield Interceptor Bear 650

कंपनी ने इसकी डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है

धाकड़ फीचर्स से लोडेड बाइक

रॉयल एनफील्ड ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल को बाकी 650 सीसी बाइक्स के मुकाबले काफी अलग स्टाइल दिया है। इसमें इंटरसेप्टर का फ्यूल टैंक, डबल डाउनट्यूब फ्रेम, यूएसडी फोर्क्स, स्क्रैंबलर लुक के हिसाब से गली सबफ्रेम और कई अन्य बदलाव किए गए हैं। इसके साथ सभी जगहों पर एलईडी लाइटिंग सामान्य रूप से दी गई है। इसे देखते ही समझ आता है कि बाइक का एलईडी हेडलैंप सुपर मीटियोर 650 से लिया गया है। नया रंग और ग्राफिक्स मिलने के बाइद इस मोटरसाइकिल का लुक जोरदार हो गया है।

End of Feed