ऑटो न्यूज़

दमदार है Royal Enfield की ये नई मोटरसाइकिल, मिलेगा 650 CC का इंजन

Royal Enfield Interceptor Bear 650: Royal Enfield ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। इसके ज्यादातर पुर्जे कंपनी की इंटरसेप्टर 650 से लिए गए हैं, लेकिन ये एक स्क्रैंबलर बाइक है जिसका स्टाइल और डिजाइन थोड़ा हटके है।

Image

बियर 650 मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दमदार बाइक है नई इंटरसेप्टर बियर
  • रॉयल एनफील्ड की तगड़ी मोटरसाइकिल
  • 3.39 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Royal Enfield Interceptor Bear 650: मिलान के चल रहे ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल पेश की है। कंपनी ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। इसके ज्यादातर पुर्जे कंपनी की इंटरसेप्टर 650 से लिए गए हैं, लेकिन ये एक स्क्रैंबलर बाइक है जिसका स्टाइल और डिजाइन थोड़ा हटके है। बतौर स्क्रैंबलर, इसके साथ नए फीचर्स भी दिए गए हैं और दिखने में भी ये काफी आकर्षक है। कंपनी ने 5 वेरिएंट्स में इस बाइक को लॉन्च किया है जिसमें टॉप मॉडल की कीमत 3.59 लाख तक जाती है।

धाकड़ फीचर्स से लोडेड बाइक

रॉयल एनफील्ड ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल को बाकी 650 सीसी बाइक्स के मुकाबले काफी अलग स्टाइल दिया है। इसमें इंटरसेप्टर का फ्यूल टैंक, डबल डाउनट्यूब फ्रेम, यूएसडी फोर्क्स, स्क्रैंबलर लुक के हिसाब से गली सबफ्रेम और कई अन्य बदलाव किए गए हैं। इसके साथ सभी जगहों पर एलईडी लाइटिंग सामान्य रूप से दी गई है। इसे देखते ही समझ आता है कि बाइक का एलईडी हेडलैंप सुपर मीटियोर 650 से लिया गया है। नया रंग और ग्राफिक्स मिलने के बाइद इस मोटरसाइकिल का लुक जोरदार हो गया है।

कितनी दमदार है मोटरसाइकिल

रॉयल एनफील्ड ने नई इंटरसेप्टर 650 के साथ 648 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन है जो 47 बीएचपी ताकत और 56.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। ये तेजी से बाइक को रफ्तार पर पहुंचाता है और इसपर अच्छी तरह काबू पाने के लिए दमदार ब्रेकिंग भी दी गई है। इसके अगले और पिछले पहियों में क्रमशः 320 मिमी और 270 मिमी के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं डुअल-चैनल एबीएस भी इस बाइक के साथ दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article