रॉयल एनफील्ड ला रही अपनी सबसे सस्ती बाइक, "कम में बम" डील मिलेगी

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश-दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी 350-650cc कैटेगरी की बाइक्स बनाती है। पर अब खबर है कि रॉयल एनफील्ड 250cc की एक बाइक का निर्माण भी कर रही है। नए सेगमेंट की बाइक लॉन्च कर कंपनी ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है।

Royal Enfield 250cc Bike: रॉयल एनफील्ड जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश के साथ-साथ दुनिया में भी काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल कंपनी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है और रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयल एनफील्ड इस वक्त एक 250cc कैटेगरी की बाइक पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी 350cc से 650cc के सेगमेंट की बाइक्स का ही निर्माण करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक को भारत में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में उपलब्ध अन्य जानकारी।

Royal Enfield 250cc Bike

रॉयल एनफील्ड लेकर आ रही है 250cc की बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

लंबे समय से कर रही है इंतजार

End of Feed