ऑटो न्यूज़

जुलाई में आ सकती है Royal Enfield की गोरिल्ला 450, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश के साथ-साथ दुनिया में भी काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक गोरिल्ला 450 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब खबर आ रही है कि इस बाइक को जुलाई में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

जुलाई में आ सकती है Royal Enfield की गोरिल्ला 450, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Royal Enfield Guerilla 450: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक, गोरिल्ला 450 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस बाइक को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। गोरिल्ला 450 को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया जा चुका है। यह बाइक हिमालयन 450 पर आधारित होगी लेकिन जहां हिमालयन एक एडवेंचर बाइक है वहीं गोरिल्ला 450 एक स्ट्रीट नेकेड बाइक होगी। आइये जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड की इस नई पेशकश में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

बॉडी टाइप
इंजन450cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर
ताकत 40 हॉर्सपावर
स्ट्रीट-नेकेडसंभावित कीमत4 लाख रुपये संभावित लॉन्च डेटजुलाई 2024

गोरिल्ला 450 का संभावित कीमत और इंजन

रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 को भारत में 4 लाख रुपये की संभावित कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से सस्ती होगी। रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला में आपको 450cc का इंजन देखने को मिल सकता है। यह 450cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन होगा जिसे 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा और बाइक में स्लिपर क्लच भी देखने को मिल सकता है। यह इंजन 40 हॉर्सपावर कि ताकत और 40nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

गोरिल्ला 450 का डिजाईन और फीचर्स

गोरिल्ला 450 में एक स्कूप्ड सीट देखने को मिल सकती है जिसकी ऊंचाई हिमालयन के मुकाबले कम होगी। लंबाई के मामले में भी सीट हिमालयन से छोटी होगी। बाइक की हेडलाइट इसके हैंडलबार में ही फिक्स्ड है और देखने पर यह काफी बेहतर नजर आती है। इसके साथ ही गोरिल्ला 450 में RSU टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, 17 इंच के एलॉय टायर, LED हेडलाइट, LED टेललाइट भी देखने को मिलती है। बाइक में रॉयल एनफील्ड की अन्य बाइक्स में मौजूद TFT डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article