ऑटो न्यूज़

Honda ने लॉन्च की इथेनॉल से चलने वाली बाइक, जानें कितने की है नई CB300F Flex Fuel

New Honda CB300F Flex Fuel: होंडा सीबी300एफ फ्लैक्स फ्यूल बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी गई है। ये बाइक तकनीक रूप से स्टैंडर्ड होंडा सीबी300एफ जैसी नजर आती है और कंपनी ने इसकी कीमत भी सामान्य मॉडल जितनी ही रखी है। बाकी सभी मामलों में भी होंडा की सीबी300एफ फ्लैक्स फ्यूल इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है।

Image

New Honda CB300F Flex Fuel Bike की एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा ने लॉन्च की इथेनॉल वाली बाइक
  • नई सीबी300एफ फ्लैक्स फ्यूल हुई पेश
  • 1.70 लाख रुपये की New CB300F

New Honda CB300F Flex Fuel: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इथेनॉल यानी फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली नई सीबी300एफ लॉन्च कर दी है। इस फ्लैक्स फ्यूल बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी गई है। ये बाइक तकनीक रूप से स्टैंडर्ड होंडा सीबी300एफ जैसी नजर आती है और कंपनी ने इसकी कीमत भी सामान्य मॉडल जितनी ही रखी है। इसके अलावा बाकी सभी मामलों में भी होंडा की सीबी300एफ फ्लैक्स फ्यूल इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है। इन दोनों बाइक्स की डिजाइन, फीचर्स, मेकैनिकल्स भी एक जैसे ही रखे गए हैं।

ई85 फ्यूल पर चलेगी बाइक

बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्यूल टाइप का हुआ है जो अब फ्लैक्स फ्यूल पर चलने वाली है। ये बाइक अब ई85 फ्यूल पर चलेगी जो पेट्रोल और इथेनॉल का ब्लेंड होता है। इसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और बाकी 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है। इस बाइक के सामान्य मॉडल के रेड, ग्रे और ब्लू रंगों में खरीदा जा सकता है, वहीं इसके फ्लैक्स फ्यूल मॉडल को सिर्फ रेड और ग्रे कलर में चुना जा सकता है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में अलग से एक इंडिकेटर दिया है जो फ्यूल में इथेनॉल की मात्रा 85 प्रतिशत से ज्यादा होने पर जानकारी देता है।

भारत में शुरू हुई बुकिंग

होंडा ने भारतीय मार्केट के लिए नई सीबी300एफ फ्लैक्स फ्यूल की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ये ग्राहकों को होंडा टू-व्हीलर्स की सामान्य डीलरशिप पर नहीं मिलने वाली, बल्कि इसे बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। बता दें कि होंडा ने देश में इस मोटरसाइकिल को 2.29 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया था, हालांकि खराब बिक्री के चलते इसकी कीमत में 50,000 रुपये की कटौती कर दी गई। पहले ये कटौती अस्थाई थी, लेकिन अब इस बाइक की कीमत को स्थाई रूप से 1.70 लाख रुपये कर दिया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article