ऑटो न्यूज़

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 का फाइनल टेस्ट पूरा, 7 नवंबर को होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 1, 2023, 02:21 PM IST

Royal Enfield Himalayan 452 का फाइनल टेस्ट पूरा हो गया है और बाइक का नया इंजन कसौटी पर खरा उतरा है। अब कंपनी 7 नवंबर को भारतीय मार्केट में ये नई किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है।

Image

कंपनी ने इसका फाइनल टेस्ट पूरा कर लिया है और ये मोटरसाइकिल चेन्नई से उमलिंग ला पहुंच चुकी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452
  • बाइक का अंतिम टेस्ट हुआ पूरा
  • 7 नवंबर को देश में लॉन्च होगी

Royal Enfield Himalayan 452 Gets New Engine: रॉयल एनफील्ड 7 नवंबर 2023 को बिल्कुल नई हिमालयन 452 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका फाइनल टेस्ट पूरा कर लिया है और ये मोटरसाइकिल चेन्नई से उमलिंग ला पहुंच चुक है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ कंपनी ने नया इंजन लगाया है जो इस अग्निपरीक्षा में खरा उतरा है। कंपनी फिलहाल मीडिया राइड्स हिमाचल प्रदेश में दे रही है। लुक और स्टाइल के मामले में ये मौजूदा हिमालयन 411 के मुकाबले अलग है ही, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ग्राहकों को नई मोटरसाइकिल के साथ पहली बार मिलने वाले हैं।

दिखने में मौजूदा बाइक जैसी

कंपनी ने नई बाइक से पर्दा हटा लिया है और शेरपा मॉडल के मुकाबले ये बहुत अलग और आकर्षक है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन मिलने वाला है, वहीं इसका अगला मडगार्ड किसी पंछी की चोंच सा नजर आ रहा है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल एबीएस मिला है जो ऑफरोडिंग के दौरान बंद किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसडी फोर्क्स और नया सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा अगले हिस्से में 21 इंच और पिछले में 17-इंच के मल्टी स्पोक्ड व्हील्स भी मिले हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ बिल्कुल नया 450 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 8,000 आरपीएम पर 40 बीएचपी ताकत बनाता है और 45 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बेहतर ऑफरोडिंग के हिसाब से ट्यून किए सस्पेंशन और 6-स्पीड गियरबॉक्स बाइक को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने नई हिमालयन 452 को शहरी रास्तों के साथ ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया है। इसका भार करीब 210 किग्रा है और डिस्प्ले पर ट्रिपर नेविगेशन भी मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article