Royal Enfield Bullet 350 vs Honda CB350: जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में कौन किस पर भारी!

अगर आप भी 350cc सेगमेंट बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपको Royal Enfield Bullet 350 और Honda CB350 के बीच अंतर समझना चाहिए।

Royal Enfield Bullet 350 vs Honda CB350: जब भी 350cc सेगमेंट की बाइक की बात आती है तो ग्राहकों के आगे Royal Enfield Bullet 350 और Honda CB350 जैसे दो पॉपुलर ऑप्शन होते हैं। दोनों बाइक में रेट्रो डिजाइन, सिंगल-सिलेंडर इंजन और क्लासिक रोडस्टर अपील देखने को मिलती है। लेकिन कीमत, इंजन परफॉर्मेंस, वजन और फीचर्स के मामले में दोनों में अंतर देखने को मिलता है। दोनों बाइक एक-दूसरे से कितनी अलग आइए जानते हैं-

Royal Enfield Bullet 350 vs Honda CB350

350cc सेगमेंट में कौन-सी बाइक लें (AI Generated Image)

कीमत

Royal Enfield Bullet 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.66 लाख रुपये पड़ती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.09 लाख रुपये तक जाती है। इस बाइको को 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं Honda CB350 की कीमत 1.97 लाख रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक जाती है। यानी शुरुआती कीमत के हिसाब से Bullet 350 ज्यादा किफायती विकल्प है।

End of Feed