पेट्रोल डीजल की महंगाई बिगाड़ेगा ऑटो कंपनियों का खेल, टाटा मोटर्स के सीईओ ने दी बड़ी चेतावनी

चंद्रा ने मौजूदा हालात के बारे में पूछे जाने पर कहा, "ईंधन कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले 10 दिन में चार बार कीमतें बढ़ी हैं लिहाजा यह कह पाना मुश्किल है कि यह सिलसिला कहां पर रुकेगा। यह ऐसा पहला कारक है, जो उद्योग पर असर डाल सकता है।"

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईंधन कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुल खपत एवं वाहन मांग पर पड़ने वाले असर पर नजर रखना जरूरी है और चालू वित्त वर्ष के लिए यात्री वाहन बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ने के अनुमान में कोई बदलाव अभी जल्दबाजी होगी।

Tata Motors

फ्यूल की बढ़ती कीमतें वाहन निर्माण उद्योग में असर डाल सकती हैं।

चंद्रा ने टाटा मोटर्स की हैचबैक कार ’टियागो’ की अगली पीढ़ी की पेशकश के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि ईंधन कीमतों में 10 दिन के भीतर चार बार बढ़ोतरी होने से उपभोक्ता धारणा और मांग पर अंतिम प्रभाव का आकलन करना मुश्किल हो गया है। यात्री वाहन विनिर्माता टीएमपीवी ने ’नेक्स्ट जेन टियागो’ को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत क्रमशः 4.69 लाख रुपये, 5.79 लाख रुपये और 6.99 लाख रुपये है।

End of Feed