2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री 7.7 प्रतिशत बढ़कर 2.81 करोड़ पहुंची: FADA

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा कि वर्ष 2025 के आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया अब शुरुआती चरण से आगे बढ़ चुकी है और हर श्रेणी में तेजी से विस्तार हो रहा है।

देश में पिछले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकर का मार्केट काफी तेजी से बढ़ा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड सिर्फ टू व्हीलर में ही नहीं बल्कि चार पहिया गाड़ियो में भी जमकर बढ़ी है। अब देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री बीते वर्ष सालाना आधार पर 16.37 प्रतिशत बढ़कर 22,70,107 इकाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को यह जानकारी दी। फाडा के अनुसार, वर्ष 2024 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 19,50,727 इकाई थी।

electric vehicles

देश में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड। (फोटो क्रेडिट- iStock)

आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2025 में 77.04 प्रतिशत बढ़कर 1,76,817 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले यह 99,975 इकाई थी। इसी अवधि में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 54.2 प्रतिशत बढ़कर 15,606 इकाई रही, जो पिछले वर्ष 10,123 इकाई थी।

End of Feed