भारत में आएगी Renault Bridger Concept, Jimny और Thar को मिलेगी कड़ी टक्कर

Renault ने अपनी नई सब-4-मीटर एसयूवी 'Bridger Concept' की पहली झलक दिखाई है। यह कार न केवल 'मेड इन इंडिया' होगी, बल्कि इसका डिजाइन ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Renault ने अपनी नई कॉन्सेप्ट SUV Renault Bridger Concept की घोषणा कर दी है। यह एक नई सब 4 मीटर एसयूवी होगी, जिसकी झलक 10 मार्च को आधिकारिक तौर पर दिखाई जाएगी। कार मेकर की ओर से यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि प्रोडक्शन-स्पेक Bridger SUV को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया जाएगा। यह नई SUV कंपनी की दूसरी सब 4 मीटर एसयूवी होगी और इसे Renault Kiger के साथ लाइन-अप में रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाए।

Bridger Concept

Renault Bridger Sub-4m SUV Concept (Photo: Renaul)

डिजाइन में मिलेगा बॉक्सी SUV लुक

Renault Bridger Concept के टीजर में इसका डिजाइन काफी रग्ड और बॉक्सी नजर आता है। इसमें टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील दिखाई देता है, जो इसे ऑफ-रोडिंग स्टाइल देता है और कुछ हद तक Land Rover Defender जैसी झलक भी देता है। इसके अलावा सामने की तरफ इल्यूमिनेटेड Renault लेटरिंग देखने को मिल सकती है, जो नए ग्लोबल मॉडल्स की तरह डिजाइन भाषा को दर्शाती है।

End of Feed