ऑटो न्यूज़

सस्ते में घर लाएं अपनी सपनों की Honda Car! मार्च में मिल रहा है 1.97 लाख रुपए तक का फायदा

Honda Cars March 2026 Offers: Honda Cars India अपने ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। कंपनी अपनी सबसे भरोसेमंद सेडान City, कॉम्पैक्ट सेडान Amaze और दमदार SUV Elevate पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन माइलेज वाली कार की तलाश में हैं तो मार्च 2026 के ये ऑफर्स आपके रुपए बचा सकते हैं।

Image

सस्ते में घर लाएं अपने सपनों की कार (Photo: honda car india)

Honda Cars March 2026 Offers: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Honda Cars India की ओर से ग्राहकों को अलग-अलग पर छूट दी जा रही है। कंपनी की ओर से City, Amaze और Elevate कार सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

भारतीय ऑटो बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कार कंपनियां समय-समय पर खास ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में Honda Cars India ने अपनी पॉपुलर कारों पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। कंपनी Honda City, City e:HEV, Honda Amaze और Honda Elevate जैसी गाड़ियों पर 1.97 लाख रुपए तक ऑफर पेश कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस जैसे ऑफर शामिल हैं।

Honda City पर बड़ा फायदा

Honda की पॉपुलर मिड-साइज सेडान Honda City पर ग्राहकों को अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। अलग-अलग वेरिएंट और ऑफर के आधार पर इस कार पर कुल बेनिफिट काफी ज्यादा हो सकता है। कंपनी इन ऑफर्स के जरिए अपने सेडान सेगमेंट की बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभ भी शामिल हो सकते हैं। Honda City पर 1.56 लाख रुपए तक के बेनेफिट पा सकते हैं। वहीं, City e:HEV पर कंपनी की ओर से 1.97 लाख रुपए का ऑफर दिया जा रहा है।

Elevate SUV पर भी शानदार ऑफर

मिड-साइज SUV सेगमेंट में मौजूद Honda Elevate पर भी कंपनी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कुछ वेरिएंट्स पर कुल लाभ करीब 1.81 लाख रुपए तक है। यह SUV भारतीय बाजार में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे मॉडलों को टक्कर देती है और इन ऑफर्स के साथ ग्राहकों के लिए यह और ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Amaze पर भी मिल रहा डिस्काउंट

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की पॉपुलर कार Honda Amaze पर भी कंपनी ऑफर दे रही है। नए और पुराने दोनों जेनरेशन मॉडल्स पर अलग-अलग लाभ मिल सकता है। मार्च में कार की खरीदारी करते हैं तो थर्ड जेनरेशन मॉडल पर 57000 रुपए तक का बेनिफिट और सेकंड जेनरेशन मॉडल पर 68,000 रुपए तक का बेनिफिट पा सकते हैं।

सीमित समय के लिए ऑफर

ये सभी ऑफर्स सीमित अवधि के लिए हैं और शहर, डीलरशिप, वेरिएंट तथा स्टॉक उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए अगर आप भी Honda कार खरीदने की योजना बना रहा है तो नजदीकी डीलरशिप से ऑफर की सही जानकारी लेना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article