अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। भारत में Maruti Victoris प्रीमियम कैटेगरी और शानदार फीचर्स के कारण काफी पसंद की जाती है। इसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक जाती है। वहीं अगर आप इस कार को खरीदकर घर लाते हैं तो खरीदारी से पहले सही बजट और सैलरी का हिसाब लगाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर आप इसे EMI पर खरीदते हैं तो आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।
EMI का हिसाब
मान लें कि आप 15 लाख रुपए की Maruti Victoris खरीदना चाहते हैं। आमतौर पर बैंक 80–85% तक लोन देते हैं। 20-15 प्रतिशत डाउन पेमेंट में जाता है। यानी आप मान सकते हैं कि आप 3 लाख रुपए की डाउन पेमेंट करने के बाद 12 लाख रुपए का ऑटो लोन लेंगे। अगर लोन की अवधि 5 साल (60 महीने) और ब्याज दर 9% प्रति वर्ष मान ली जाए तो मंथली EMI लगभग 24,700 रुपए होगी।
मंथली इनकम और ईएमआई
EMI कैलकुलेशन का आसान नियम यह है कि आपकी मंथली इनकम का 30% लोन और EMI पर खर्च होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि अगर आपकी EMI 24,700 रुपए है तो आपकी कमाई कम से कम 82,000 रुपए प्रति माह होनी चाहिए। इससे आप EMI आसानी से मैनेज कर पाएंगे और बाकी खर्चों के लिए भी बजट बचा रहेगा।
दूसरे जरूरी खर्चों का ध्यान
हालांकि आपको यह भी समझने की जरूरत है कि कार की कीमत सिर्फ EMI तक ही सीमित नहीं रहती। आपको इंश्योरेंस, रोड टैक्स, पेट्रोल‑डीजल, सर्विस और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी जोड़ने होंगे। उदाहरण के लिए, इंश्योरेंस और रोड टैक्स मिलाकर लगभग 1.5–2 लाख रुपए का खर्च पहले साल में आ सकता है। वहीं रोजाना ईंधन और सर्विस का खर्च भी लगभग 5,000–7,000 रुपए प्रति माह हो सकता है।
कितनी होनी चाहिए सैलरी
केवल EMI का हिसाब लगाना काफी नहीं होगा। बाकि खर्चों को भी ध्यान में रखते हुए अगर आपकी मंथली सैलरी 85,000–90,000 रुपए या उससे अधिक है तो ही आप Maruti Victoris की EMI और अन्य खर्च आसानी से मैनेज कर पाएंगे।
