अगले कई दशक भारत के, वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने को नीतिगत स्थिरता जरूरी: मारुति सुजुकी एमडी

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के वार्षिक सम्मेलन मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेउची ने कहा कि 'पिछले तीन दशक चीन के रहे हैं, क्योंकि वह दुनिया का कारखाना बन गया। अब, अगले कई दशक भारत के हैं।'

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने शुक्रवार को कहा कि अगले कई दशक भारत के हैं। उन्होंने भारत को एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बताते हुए कहा कि नीतिगत स्थिरता बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश, दुनिया का विनिर्माण केंद्र बनने की आकांक्षा रखता है।

Maruti

अधिकारी ने कहा कि टिकाऊ विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक असाधारण अवसर है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अशांत वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक दौर के बीच भारत के लिए खुद को एक भरोसेमंद, लचीले और टिकाऊ विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक असाधारण अवसर है।

End of Feed