भारत जैसे देश में जहां भीषण गर्मी, बरसात और सर्दी तक मौसम सालभर बदलता रहता है, वहां कार का रंग सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि एक प्रैक्टिकल फैसला भी होता है। खासतौर पर गर्मियों में कार खरीदते समय सही रंग चुनना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर कार के अंदर के तापमान और आपके कम्फर्ट पर पड़ता है। अगर आप भी एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो गाड़ी का सही रंग कौन-सा होगा, यह जानना जरूरी है-
Car Colour (Photo: AI Generated Image)
सफेद रंग की कार
सबसे पहले बात करें हल्के रंगों की सफेद (White) Car भारतीय मौसम के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। सफेद रंग सूरज की किरणों को ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है, जिससे कार का केबिन कम गर्म होता है। यही वजह है कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों का रंग सफेद होता है। इसके अलावा यह रंग साफ-सुथरा और क्लासी भी लगता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
सिल्वर और लाइट ग्रे रंग की कार
सफेद कार नहीं खरीदना चाहते हैं तो सिल्वर (Silver) या लाइट ग्रे रंग के ऑप्शन पर जा सकते हैं। यह रंग भी हीट को कम एब्जॉर्ब करता है और धूल-मिट्टी भी कम दिखाता है, जो भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल है। सिल्वर कार में छोटे-मोटे स्क्रैच भी कम नजर आते हैं, जिससे यह लंबे समय तक नई जैसी दिखती है।
लाइट ब्लू या स्काई ब्लू कलर की कार
अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश चाहते हैं, तो लाइट ब्लू या स्काई ब्लू भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह रंग न सिर्फ गर्मी में थोड़ा कूल रहता है, बल्कि देखने में भी यूनिक और फ्रेश लगता है। हालांकि, यह रंग उतना कॉमन नहीं है, इसलिए मेंटेनेंस थोड़ा ज्यादा ध्यान से करना पड़ता है।
ब्लैक या डार्क कलर की कार
इसके विपरीत, ब्लैक (Black) या गहरे रंग जैसे डार्क ब्लू और रेड गर्मियों के लिए कम उपयुक्त माने जाते हैं। ये रंग ज्यादा हीट एब्जॉर्ब करते हैं, जिससे कार का अंदरूनी तापमान बहुत जल्दी बढ़ जाता है। हालांकि ये रंग देखने में काफी प्रीमियम और आकर्षक लगते हैं, लेकिन भारतीय गर्मी में ये असहज हो सकते हैं।
कौन-सा रंग सबसे बेस्ट
सालभर के भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए अगर एक सबसे बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव रंग चुनना हो, तो सफेद या सिल्वर (White Car/Silver Colour Car) सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। ये रंग न सिर्फ गर्मी में आराम देते हैं, बल्कि बारिश और धूल भरे मौसम में भी आसानी से मैनेज हो जाते हैं। हालांकि, कार का रंग आपकी पर्सनैलिटी और पसंद को भी दर्शाता है, लेकिन अगर आप एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल फैसला लेना चाहते हैं, तो हल्के रंगों को प्राथमिकता देना ही समझदारी है। सही रंग चुनकर आप न सिर्फ अपनी कार को स्टाइलिश बना सकते हैं, बल्कि हर मौसम में आरामदायक ड्राइव का आनंद भी ले सकते हैं।
