December Car Discounts: साल के अंत में बहुत से वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर जोरदार डिस्काउंट देते हैं. इनमें निर्माता कंपनियों के साथ डीलर्स भी अलग से ऑफर्स देते हैं. इस बार जो फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है वो बीते 4 साल में मिला सबसे बड़ा डिस्काउंट है. ज्यादातर वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर 4.5 फीसदी से 5 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं जो पिछले साल 2 से 2.5 फीसदी था. इनमें ज्यादा ऑफर्स सस्ती कारों और एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहे हैं. यहां ग्राहकों को कैश डिस्काउंट से एक्सचेंज बोनस और इंश्योरेंस पर कम प्रीमियम से डीलर्स द्वारा दिए गए डिस्काउंट शामिल हैं.
ज्यादातर वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर 4.5 फीसदी से 5 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं
सीएनजी वाहनों पर भी ऑफर्स
कंपनियों ने अपने सीएनजी वाहनों पर 60,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जो अब तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट है. गौरतलब है कि सीएनजी और सामान्य ईंधन की कीमत का फासला अब बहुत कम रह गया है, ऐसे में इन कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए निर्माता कंपनियों ने ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं. बता दें कि कंपनियों के पास जोरदार बुकिंग्स पहले से मौजूद हैं, इससे बड़े डिस्काउंट देने पर उन्हें कोई चिंता नहीं सता रही.
मारुति और ह्यून्दे कारों पर ऑफर्स
साल के अंत में मारुति सुजुकी और ह्यून्दे कारों पर तगड़़े ऑफर्स दिए गए हैं, इसके अलावा दिसंबर में ही ग्राहकों को कार खरीदना फायदे का सौदा पड़ने वाला है. वजह ये है कि जनवरी 2023 से वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों के दाम में इजाफा करने वाले हैं. टाटा मोटर्स से लेकर सभी बड़ी कंपनियां कारें महंगी करने वाली हैं. अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दिसंबर के बचे हुए दिन आपके लिए सबसे ज्यादा फायदे का सौदा बनने वाले हैं.
