ऑटो न्यूज़

Ola को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी, ग्राहकों की बढ़ती शिकायत से हुआ नुकसान

Ola Served Show Cause Notice: सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सेंट्रल कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी कर शिकायतों की अधिक जानकारी मांगी है।

Image

CCPA ने Ola को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी कर शिकायतों की अधिक जानकारी मांगी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला को दूसरा नोटिस दिया गया
  • सीसीपीए का कारण बताओ नोटिस
  • ग्राहकों की शिकायतें इसकी वजह

Ola Served Show Cause Notice: e-Scooter ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को लेकर बीते कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक मुसीबत का सामना कर रही है। अब सीसीपीए ने कंपनी को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सेंट्रल कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी कर शिकायतों की अधिक जानकारी मांगी है। हाल में कंपनी के शेयर्स की कीमत भी गिरी है जिसकी बड़ी वजह ग्राहकों की शिकायतें ही हैं। सीसीपीए ने कई श्रेणियों में हजारों ग्राहकों की शिकायतों के अलावा सर्विस और डिलीवरी में आ रही देरी को आधार बनाकर ये नोटिस जारी किया है।

हर महीने 80,000 शिकायतें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर महीने ओला इलेक्ट्रिक को औसत 80,000 शिकायतें ग्राहकों से मिलती हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती शिकायतों के अलावा सर्विस स्टेशन पर धूल खाते ईवी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे कंपनी के ई-स्कूटर्स की बिक्री घटी है। दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते में ओला के महज 3,551 स्कूटर्स बिके हैं जो सेल्स में गिरावट दिखाता है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर दमदार डिस्काउंट दिया था जिससे बिक्री में थोड़ी राहत कंपनी को मिली थी।

15 दिन में देना होगा जवाब

कुछ समय पहले ही ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा के बीच कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके अगले ही दिन ओला के शेयर्स की कीमत 9 फीसदी तक गिर गई थी। इसके बाद मिला ये दूसरा कारण बताओं नोटिस त्योहारी सीजन में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में बड़ा असर डाल सकता है। पिछली बार बीएसई और एनएसई को जानकारी देते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने 15 दिन के भीतर इसका जवाब देने की बात कही थी। इसके अलावा ये जानकारी भी दी गई है कि इस नोटिस का कंपनी के आर्थिक, ऑपरेशनल या अन्य किसी मुद्दे पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article