Ola Scooter Price Drop: इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल रही बंपर छूट, झट से लपक लें ये ऑफर!

क्या आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके बहुत काम की है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ग्राहकों को काफी शानदार गिफ्ट दिया है और अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कटौती कर दी है। कितनी कीमत की कटौती की गई है और आप किस तरह इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं?

Body: Ola ELectric Scooter Prices Drop: हाल ही में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने लोगों को काफी खास गिफ्ट दिया है। अगर आप भी हाल-फिलहाल में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। कंपनी ने घोषणा कर फरवरी में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कटौती की जानकारी दी है और इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में 25,000 रुपयों तक की छूट देखने को मिल रही है।

Ola Electric Scooter Prices Dropped

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में हुई बंपर कटौती

कौन सा मॉडल कितनी कीमत?

मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन मॉडल देखने को मिलते हैं जिन्हें S1 प्रो, S1 एयर और S1X+ के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि जहां S1X+ की कीमत 1 लाख 10 हजार थी, वहीं S1 एयर की कीमत 1 लाख 30 हजार और S1 प्रो की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए हुआ करती थी। कंपनी द्वारा 25,000 की कटौती के बाद अब जहां S1 प्रो के लिए आपको 1 लाख 30 हजार रुपए की कीमत अदा करनी पड़ती है, वहीं S1 एयर के लिए आपको 1 लाख 5 हजार और S1 एयर के लिए मात्र 85,000 रुपए ही खर्च करने होंगे।

End of Feed