ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा है बंपर ऑफर, अभी लपक लिया तो बचेंगे 15000

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में काफी पसंद किया जाता है और पिछले कुछ समय के दौरान इसने बड़ी संख्या में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। फिलहाल ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 15,000 रुपये तक का बम्पर ऑफर दे रहा है। यह ऑफर ओला स्कूटर की S1 सीरीज पर ही लागू होगा।

Ola Electric Scooter: पिछले कुछ समय के दौरान ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भारत में बड़ी मात्रा में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पसंद किये जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से भी एक है। अब हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 15,000 रुपये तक के ऑफर देने की घोषणा की है। यह ऑफर सीमित समय तक के लिए ही है। इन ऑफर्स में डिस्काउंट, कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और एकेसेसरिज से संबंधित ऑफर भी मौजूद हैं। ये सभी ऑफर्स ओला द्वारा चलाये जा रहे ‘ओला इलेक्ट्रिक रश कैम्पेन’ का हिस्सा हैं।

Ola Electric Scooter

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा है बंपर ऑफर, अभी लपक लिया तो बचेंगे 15000

कब तक जारी है ऑफर

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह ऑफर्स सीमित समय तक ही हैं और कस्टमर्स 26 जून 2024 तक ही इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ S1 रेंज पर ही आपको यह ऑफर देखने को मिलेंगे। इस ऑफर का फायदा आप करीबी ओला एक्सपीरियंस स्टोर जाकर या फिर ऑनलाइन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी उठा सकते हैं। भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में ओला की साझेदारी 49% की है।

End of Feed