ऑटो न्यूज़

मारुती सुजुकी फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन हुआ अपग्रेड, अब और किफायती हुई कार

मारुती सुजुकी की कारों को देश में काफी पसंद किया जाता है और फ्रॉन्क्स भी ऐसी ही एक कार है जो भारत में काफी पॉपुलर है। अब हाल ही में कंपनी ने फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन को जरूरी अपग्रेड प्रदान किया है। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और कार के वेलोसिटी एडिशन में क्या कुछ बदल गया है।

Image

मारुती सुजुकी फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन हुआ अपग्रेड, अब और किफायती हुई कार

Photo : BCCL

Maruti Suzuki Fronx: भारत में मारुती सुजुकी की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है। मारुती सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV फ्रॉन्क्स भी ऐसी ही एक कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने मारुती फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन को महत्त्वपूर्ण अपग्रेड प्रदान किया है। यह अपग्रेड मिलने के बाद मारुती फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन अब 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।

पहले से ज्यादा किफायती

आपको बता दें कि मारुती फ्रॉन्क्स के स्टैण्डर्ड वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 7.52 लाख रुपये है। दूसरी तरफ मारुती फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन को अपग्रेड मिलने के बाद कार के सिग्मा वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब लगभग 7.29 लाख रुपये है। इस तरह कार पहले के मुकाबले अब और ज्यादा किफायती हो गई है और अब आपको फ्रॉन्क्स खरीदने के लिए 23,000 रुपये कम खर्च करने होंगे।

वेलोसिटी एडिशन में क्या है अलग

फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन में आगे वाले बम्पर पर आपको काले और लाल रंग की डिजाइनिंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही कार की ग्रिल में भी अंदर की तरफ लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही पहियों पर भी हलकी फुलकी डिजाइनिंग देखने को मिलती है। मारुती फ्रॉन्क्स में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ, 1.2 लीटर के बाय-फ्यूल CNG इंजन और 1 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article